Orange Cap: विराट कोहली के लिए ऑरेंज कैप पाना हुआ हद से ज्यादा मुश्किल, बनाने होंगे अब इतने रन

Orange Cap: आईपीएल 2025 में अब विराट कोहली 23 मई को खेलते हुए नजर आएंगे. उनकी टीम आरसीबी की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होने वाली है. लखनऊ में स्थित इकाना स्टेडियम इस धमाकेदार मुकाबले को होस्ट करेगा.

कोहली के ऊपर एक बार फिर सबकी नजरें रहने वाली हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने नंबर-1 बैटर से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. इसके अलावा 36 वर्षीय खिलाड़ी के पास ऑरेंज कैप की रेस में ऊपर पहुंचने का मौका रहेगा. 

आईपीएल 2025 में इतने रन

विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में आरसीबी के लिए कुल 11 मुकाबले खेले हैं. जिसकी इतनी ही पारियों में उन्होंने 505 रन बनाए हैं. विराट का औसत 63.13 व स्ट्राइक रेट 143.46 का रहा है. कोहली ने आईपीएल 2025 में किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में सबसे ज्यादा सात अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 73 नाबाद है. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 353 बॉल खेलकर 44 चौके व 18 छक्के जड़े हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: बिहार के हीरो वैभव सूर्यवंशी लौटे अपने घर, शानदार अंदाज में हुआ 14 साल के खिलाड़ी का स्वागत

ऑरेंज कैप की रेस में यहां

इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली अब आठवें पायदान पर खिसक गए हैं. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में उनके पास ऑरेंज कैप की रेस में ऊपर पहुंचने का मौका रहेगा. फिलहाल गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप है. युवा बल्लेबाज के 13 मैचों की इतनी ही पारियों में 638 रन हैं. जिसमें एक शतक व 5 अर्धशतक शामिल है. 

नेट्स में खूब किया अभ्यास

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच के लिए विराट कोहली ने जमकर अभ्यास किया. बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया. जिसमें स्टार बल्लेबाज नेट्स में पसीना बहाते हुए नजर आए.

उनकी टीम प्लेऑफ में पहले ही अपनी जगह फिक्स कर चुकी है. इसके बावजूद SRH के खिलाफ वह जीत के साथ दो अंक हासिल करना चाहेगी. जिससे टॉप-2 में उनकी दावेदारी मजबूत हो जाएगी. हालांकि RCB सनराइजर्स को हल्के में लेने की भूल कतई नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: हार के बाद शुभमन गिल हुए आपे से बाहर, अपने ही दोस्त ऋषभ पंत को किया इग्नोर, यहां है वीडियो

Orange Cap: विराट कोहली के लिए ऑरेंज कैप पाना हुआ हद से ज्यादा मुश्किल, बनाने होंगे अब इतने रन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button