Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर आज NIA दाखिल करेगी चार्जशीट, मास्टरमाइंड का होगा खुलासा

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया था. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे. आतंकियों ने बेसरन वैली में लोगों से धर्म पूछकर, कलमा पढ़वाकर उनकी हत्या की थी. यह घटना देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला मानी गई.

अब इस हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज यानी 15 दिसंबर को जम्मू की विशेष NIA अदालत में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है. करीब 8 महीने से ज्यादा चली जांच के बाद एजेंसी चार्जशीट के जरिए हमले की पूरी साजिश, इसमें शामिल आतंकियों और उनके आकाओं का खुलासा करेगी.

मास्टरमाइंड का खुलासा संभव

अधिकारियों के अनुसार, इस हमले के पीछे पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों का हाथ था. चार्जशीट में लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद और डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी को मास्टरमाइंड के तौर पर नामजद किया जा सकता है. NIA की जांच में सामने आया है कि तीन पाकिस्तानी आतंकवादी सीधे तौर पर इस हमले में शामिल थे. बाद में ये तीनों आतंकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए.

हमले के करीब दो महीने बाद, जून में NIA ने दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया था. इन पर आतंकियों को शरण देने और मदद करने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाटकोट निवासी परवेज अहमद जोथर और पहलगाम निवासी बशीर अहमद जोथर के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि आतंकियों को खाना, ठहरने की जगह और अन्य जरूरी सहायता दी गई थी.

पहलगाम हमले के बाद सेना की कार्रवाई

NIA के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी डाचीगाम-हरवान के जंगलों में छिपे हुए थे. 28 जुलाई को श्रीनगर के बाहरी इलाके में हुए एनकाउंटर में इन्हें मार गिराया गया. इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन महादेव’ नाम दिया गया था.

इस आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ साजिशें रची जा रही थीं.

यह भी पढ़ें- Pakistan: जैश-लश्कर के कार्यक्रम में शामिल हुआ हाफिज सईद का बेटा, भारत विरोधी गाने बज रहे थे; सामने आया VIDEO

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर आज NIA दाखिल करेगी चार्जशीट, मास्टरमाइंड का होगा खुलासा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button