PAK vs UAE: मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से माफी मांगी, वीडियो हुआ वायरल
.webp)
PAK vs UAE: एशिया कप 2025 में मैच नंबर-10 खेला जा रहा है. दुबई में पाकिस्तान और यूएई की टक्कर हुई है. पाकिस्तान टीम हालांकि इस मैच में स्टेडियम देरी से पहुंची. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने मांग रखी थी कि एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से बाहर किया जाए. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने उनकी ये मांग नहीं मानी.
पाकिस्तान की अगली शर्त थी कि एंडी कप्तान सलमान आगा से माफी मांगे. जिसके बाद वह मुकाबला खेलने उतरी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर बयान जारी किया है. वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: Pakistan: ‘सब नौटंकी है’, पाकिस्तान की एशिया कप से हटने की धमकी पर लोगों ने सोशल मीडिया पर कही ऐसी बातें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया दावा
“एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर और कप्तान से माफी मांगी उन्होंने भारत और पाकिस्तान के कप्तानों को मैच के दौरान हाथ मिलाने से रोक दिया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एंडी पाइक्रॉफ्ट की हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. एंडी पाइक्रॉफ्ट ने 14 सितंबर की घटना को गलतफहमी का नतीजा बताया और माफी मांगी. आईसीसी ने 14 सितंबर के मैच के दौरान हुए आचार संहिता उल्लंघन की जांच कराने की इच्छा जताई है”.
यहां देख सकते हैं वीडियो
Andy Pycroft apologized . Salman Ali Agha, Mike Hesson & team manager, in the presence of ICC GM Wasim Khan. pic.twitter.com/qjODmJ1tfm
— Sheri. (@CallMeSheri1_) September 17, 2025
ये भी पढ़ें: ‘ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ दें’, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, ट्विटर पर किया पोस्ट
PAK vs UAE: मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से माफी मांगी, वीडियो हुआ वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












