Pakistan: इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, नौ सांसद अयोग्य, 240 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
पाकिस्तान चुनाव आयोग ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नौ सांसदों को अयोग्य घोषित कर दिया। इनमें नेशनल असेंबली और सीनेट में विपक्ष के नेता भी शामिल हैं।
HighLights
इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका
, नौ सांसद अयोग्य, 240 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
इमरान खान सहित कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मामले दर्ज
एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नौ सांसदों को अयोग्य घोषित कर दिया। इनमें नेशनल असेंबली और सीनेट में विपक्ष के नेता भी शामिल हैं। इन सांसदों को 9 मई 2023 के दंगा मामले में दोषी पाए जाने के बाद अयोग्य किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
9 मई, 2023 को इस्लामाबाद में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद PTI समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किए थे। इस दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी इमारतों पर हमला और तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इमरान खान सहित कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मामले दर्ज हुए।
हाल ही में फैसलाबाद की एक अदालत ने 100 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को 10 साल तक की जेल की सजा सुनाई। दोषी पाए गए नेताओं में नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता उमर अयूब खान और सीनेट में विपक्ष के नेता शिबली फराज भी शामिल हैं।
किन सांसदों को मिली सजा?
उमर अयूब खान
शिबली फराज
जरताज गुल
हामिद रजा
शेख राशिद शफीक
कंवल शौजाब
फराह आगा
राय हैदर खराल
मुहम्मद अहमद चट्ठा
सभी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।
देशभर में प्रदर्शन और गिरफ्तारियां
रॉयटर के मुताबिक, पाकिस्तान पुलिस ने मंगलवार को 240 से अधिक PTI समर्थकों को गिरफ्तार किया। ये प्रदर्शनकारी जेल में बंद इमरान खान की रिहाई की मांग कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, सुबह हुई छापेमारी में 120 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए। बाकी गिरफ्तारियां लाहौर में हुईं। लाहौर की अदालत के बाहर लगभग 200 समर्थकों ने “इमरान खान को रिहा करो” के नारे लगाए, जबकि शहर में कई छोटे समूहों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ें- रुस में आग की लपटों के सामने रशियन गर्ल्स का रैप, Video Viral होने के बाद गिरफ्तार
Pakistan: इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, नौ सांसद अयोग्य, 240 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,