Pakistan: कैदियों ने खोजा आपदा में अवसर, जेल से फरार हुए 200 से ज्यादा कैदी…जानें पूरा मामला
HighLights
पाकिस्तान में हुई अजीबोगरीब घटना
जेल से फरार हुए 200 से अधिक कैदी
80 कैदी पकड़े, 1 की गोलीबारी में मौत
एजेंसी, कराची (Pakistan Jail Break)। पाकिस्तान में आए दिन हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक वाक्या फिर से सामने आया है जिससे पाकिस्तान की फिर से किरकिरी हो रही है। ताजा मामला कराची से है जहां पर जेल से 216 कैदी फरार हो गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कैदियों को बाहर निकाला गया। आपदा में अवसर खोजते हुए 200 से अधिक कैदी फरार हो गए। हालांकि 80 कैदियों को पकड़ लिया गया है, बाकी अभी भी फरार चल रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप के झटकों के बाद कराची और आसपास के शहरों में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान मलीर जेल में भी कैदियों को सुरक्षा के लिहाज से बैरक से बाहर निकाला गया। इससे मैदान में सैकड़ों कैदी इकट्ठा हो गए। इसी दौरान कुछ ने अचानक सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर और उनसे हथियार छीन लिए, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई और 216 कैदी फरार हो गए। इस भगदड़ में एक कैदी की मौत हो गई और सुरक्षाबलों के तीन जवान और एक स्टॉफ घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- Tik Tok Star Shot Dead: पाकिस्तान में 17 साल की सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर की गोली मारकर हत्या, ऑनर किलिंग की आशंका
शहर में बढ़ा दी गई है सुरक्षा व्यवस्था
कैदियों के फरार होने के बाद कराची पुलिस के साथ रेंजर्स और एफसी की टीमों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में बैरिकेड्स लगा दिए हैं। शहर भर में चौकियां स्थापित की गईं, राष्ट्रीय राजमार्ग के पास यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया और निगरानी बढ़ा दी गई। शहर के आसपास की बस्तियों, राजमार्गों और गांवों को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही जनता भागे हुए कैदियों को गिरफ्तार करने में सहयोग करने की अपील की गई है।
Pakistan: कैदियों ने खोजा आपदा में अवसर, जेल से फरार हुए 200 से ज्यादा कैदी…जानें पूरा मामला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,