Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में आतंकियों का बड़ा हमला… 19 सैनिक और 45 आतंकी मारे गए, छह बिजलीकर्मी अगवा
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बदर और निचले दीर इलाके में हुए हमलों में 19 सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, 10 से 13 सितंबर तक तीन अलग-अलग हिस्सों में हुई झड़पों में 45 आतंकवादी भी मारे गए हैं।
HighLights
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बदर और निचले दीर इलाके में हुए हमलों में 19 सैनिक मारे गए हैं
10 से 13 सितंबर तक तीन अलग-अलग हिस्सों में हुई झड़पों में 45 आतंकवादी भी मारे गए हैं
एजेंसी, दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बदर और निचले दीर इलाके में हुए हमलों में 19 सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, 10 से 13 सितंबर तक तीन अलग-अलग हिस्सों में हुई झड़पों में 45 आतंकवादी भी मारे गए हैं।
रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शरीफ ने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ बन्नू का दौरा किया और आतंकवाद निरोध पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पूरी ताकत से जवाब देना जारी रखेगा और यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अस्पष्टता या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
टीटीपी ने खैबर पख्तूनख्वा में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उन्होंने सेना के हथियार और ड्रोन भी लूट लिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमले के बाद इलाके में कई हेलीकॉप्टर देखे गए। आमतौर पर इस इलाके में सैन्य काफिले के आने से पहले कर्फ्यू लगाया जाता है। इस्लामाबाद का आरोप है कि अफगान तालिबान प्रशासन टीटीपी को पनाह दे रहा है।
बिजली कंपनी के छह कर्मचारियों का अपहरण
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ड्यूटी के दौरान एक बिजली कंपनी के छह कर्मचारियों का आतंकियों ने अपहरण कर लिया। यह घटना शुक्रवार को उत्तरी वजीरिस्तान की सीमा से लगे बन्नू जिले के पीर दल खेल इलाके में हुई।
पेशावर इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (पेस्को) की टीम बिजली की लाइनों की मरम्मत कर रही थी, तभी हथियारबंद आतंकियों ने हमला कर दिया और कर्मचारियों व उनके ड्राइवर का अपहरण कर लिया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।
इसे भी पढ़ें- Earthquake: शक्तिशाली भूकंप से डोली रूस की धरती, सुनामी का अलर्ट जारी, दहशत में लोग
Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में आतंकियों का बड़ा हमला… 19 सैनिक और 45 आतंकी मारे गए, छह बिजलीकर्मी अगवा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,