PAK vs OMAN: एशिया कप में आज पाकिस्तान खेलेगा अपना पहला मैच, भारतीय फैंस यहां देख सकते हैं LIVE
.webp)
PAK vs OMAN: एशिया कप 2025 का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच के साथ ही पाकिस्तान और ओमान की टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी. पाकिस्तान की टीम अपना बेस्ट देकर जीत दर्ज करना चाहेगी, ताकि वह टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत कर सके. तो आइए आपको बताते हैं कि भारतीय फैंस मुकाबले को कितने बजे से और किस चैनल पर भारत में लाइव देख सकते हैं.
पाकिस्तान बनाम ओमान हेड टू हेड (PAK vs OMAN Head . Head)
पाकिस्तान और ओमान पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने होगी. पहले कभी इन दोनों की टक्कर नहीं हुई है. बता दें कि एक तरफ पाकिस्तान की टीम है, जिसके पास अपार अनुभव है, वहीं ओमान की टीम इस मामले में पाकिस्तान से पीछे है. साथ ही ट्राई सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान के हौसले काफी बुलंद होंगे.
वह दुबई की परिस्थितियों से भली भांति वाकिफ होगी. हालांकि ये टीम ओमान को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी. उन्होंने ओमान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेला है.
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
एशिया कप 2025 के बाकी मुकाबलों की ही तरह पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला जाने वाला मैच भी रात 8 बजे शुरू होगा. इससे पहले दोनों कप्तान 7.30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. अगर भारतीय फैंस इस मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्कपर लाइव देख सकते हैं. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम
ओमान टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, हसनैन शाह, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, मोहम्मद इमरान, शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान यूसुफ, नदीम खान
ये भी पढ़ें: Asia Cup: शुभमन गिल का ये हेलीकॉप्टर शॉट देखा या नहीं? धोनी के अंदाज में लगाया छक्का, वायरल हुआ वीडियो
ये भी पढ़ें: Asia Cup Points Table: बांग्लादेश की जीत के बाद अब ऐसा है एशिया कप प्वॉइंट्स टेबल का हाल
PAK vs OMAN: एशिया कप में आज पाकिस्तान खेलेगा अपना पहला मैच, भारतीय फैंस यहां देख सकते हैं LIVE
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)



