आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया विंग कमांडर Abhinandan को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर Moiz Abbas Shah
HighLights
पुलवामा हमले के बाद सेना ने किया था मिशन बालाकोट
अभिनंदन के फाइटर प्लेन को पाक ने बनाया था निशाना
क्रैश के बाद सीमा के उस पार जा गिरे थे अभिनंदन
एजेंसी, इस्लामाबाद (Pakistan Army Major Moiz Abbas Shah)। साल 2019 में बालाकोट हवाई हमले के दौरान पाकिस्तानी सीमा में चल गए भारतीय सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने वाले पाकिस्तान सेना के मेजर की आतंकी मुठभेड़ में मौत हो गई है। मेजर का नाम मुईज अब्बास शाह था, जो खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों के साथ झड़प में मारे गए।
पाकिस्तान सेना ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। पाक सेना के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने दक्षिण वजीरिस्तान जिले में एक ऑपरेशन चलाकर 11 आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।
बता दें, पुलवामा हमले के बारह दिन बाद 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना बनाई। 24 लड़ाकू विमानों का बेड़ा भारत की ओर बढ़ा, जिस पर भारत ने तुरंत जवाब दिया।
तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान श्रीनगर स्थित 51 स्क्वाड्रन की भारतीय पुशबैक टीम का हिस्सा थे। उनके विमान को भी पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने मार गिराया था। अभिनंदन वर्धमान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दूसरी ओर उतरने के लिए विमान से छलांग लगाई।
इसके बाद उन्हें घायल हालत में पकड़ लिया गया। तब पाकिस्तान के कब्जे से उनके वीडियो भी सामने आए थे। बाद में भारत के दबाव के आगे झुकते हुए तत्कालीन इमरान खान सरकार ने अभिनंदन को सुरक्षित लौटाने का फैसला किया था।
Who was Pakistani Major Moiz Abbas Shah
मेजर मुईज अब्बास शाह पाकिस्तान के चकवाल का रहने वाला था। वह पाक सेना की स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) का अफसर था। इस मुठभेड़ में अब्बास के साथ लांस नायक जिब्रानुल्लाह भी मारा गया है।
आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया विंग कमांडर Abhinandan को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर Moiz Abbas Shah
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,