Pakistan को दोहरा झटका: US ने पहलगाम हमले के जिम्मेदार TRF को माना आतंकी संगठन… इस्लामाबाद नहीं जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
HighLights
TRF ने ली थी पहलगाम हमले की जिम्मेदारी
पाकिस्तान में है टीआरएफ का ठिकाना
लश्कर का सहयोगी संगठन है टीआरएफ
एजेंसी, वाशिंगटन, Pakistan News: पाकिस्तान को अमेरिका ने दोहरा झटका दिया है। अमेरिका ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को आतंकी संगठन माना है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया का वह दावा झूठा नहीं निकला है, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल के आखिरी में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं।
लश्कर-ए-तैयबा की सहयोगी संगठन है टीआरएफ
टीआरएफ को लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन बताया जाता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद टीआरएफ ने जिम्मेदारी ली थी। अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने ताजा बयान में कहा, विदेश विभाग द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को नामित विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) के रूप में सूचीबद्ध कर रहा है।
अमेरिकी अधिकारियों ने पहलगाम हमले को 2008 के मुंबई हमलों के बाद से भारत में नागरिकों पर दूसरा सबसे घातक आतंकवादी हमला बताया है। मुंबई हमलों को लश्कर ने ही अंजाम दिया था। इसके साथ ही आतंकवाद के मोर्चे पर एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खुल गई है।
गुरुवार को पाकिस्तानी मीडिया चैनलों ने दावा किया था कि इस साल सितंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद खबर फर्जी निकली और टीवी चैनलों को अपने दावे से पीछे हटना पड़ा।
यहां भी क्लिक करें – Pak Media का दावा- सितंबर में इस्लामाबाद आ सकते हैं Donald Trump… आखिरी बार 2006 में जॉर्ज बुश ने किया था दौरा
Pakistan को दोहरा झटका: US ने पहलगाम हमले के जिम्मेदार TRF को माना आतंकी संगठन… इस्लामाबाद नहीं जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,