पाकिस्तान के कराची में 6 अलग-अलग जगहों पर फायरिंग, 4 की मौत से लोगों में दहशत
पाकिस्तान के कराची शहर मे शनिवार को कई अलग-अलग इलाकों में फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। इन फायरिंगों में 4 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें से एक पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। वहीं मृतकों में एक महिला भी शामिल है। कराची में सरेआम गोलाबारी और मौतों से लोगों में दहशत है।
डिजिटल डेस्क, इंदौर: भारत के परोड़ी देश पाकिस्तान के शहर कराची में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। 6 जगहों पर फायरिंग में 4 लोगों के मौत की खबर आ रही है। फायरिंग की घटनाएं शनिवार की बतायी जा रही है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि कुछ लूटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कराची शहर में लूटपाट के इरादे से कई जगहों पर फायरिंग की गई है। शहर के इकबाल मार्केट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एलपीजी की दुकान पर लूटपाट के दौरान फायरिंग हुई। जिसमें दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान दुकानदार ने अपनी जान बचाने के लिए लुटेरों के हाथ से बंदूक छीन ली और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इसमें लुटेरे को भी गोली लगी।
फायरिंग की दूसरी घटना कराची शहर के शेरपाओ इलाके में हुई, यहां एक व्यक्ति को सरेआम गोली मार दी गई। व्यक्ति अपनी बाइक पर जा रहा था। इस दौरान दो लोगों ने उसका पिछा किया और बीच सड़क उसके सिर पर 3 गोलियां दाग दी। उस व्यक्ति की भी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के एनकाउंटर में एक की मौत
कराची में मलिर में बकरा पीरी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान अपराधी को गोली लगी और उसकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि मृतक एक पेशेवर लुटेरा था, एसएसपी के अनुसार मृतक काठीवाड़ी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और गैंग-वॉर में भी शामिल था।
यह भी पढ़ें- Indore Western Ring Road: इंदौर में दिसंबर में शुरू होगा पश्चिमी रिंग रोड का काम, 64 किमी लंबी बनेगी
महिला को मारी गोली
इसके अलावा, कराची के जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट सेंटर में भी गोली बारी हुई। यहां एक महिला को गोली मार दी गई। महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक अन्य स्थान पर फायरिंग में मजदूर को गोली लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस की ओर से इन सभी मामलों को लेकर जानकारी दी गई है। लेकिन पाकिस्तान में इस तरह की सरेआम हत्याएं और गोलीबारी की घटनाएं तो आम हो गई हैं। पड़ोसी देश में सूरक्षा और व्यवस्था की बदहाली की प्रमाण हैं। एक ही शहर के 6 जगहों पर गोलीबारी और 4 लोगों की मौत।
पाकिस्तान के कराची में 6 अलग-अलग जगहों पर फायरिंग, 4 की मौत से लोगों में दहशत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,