Political – बिहार में आधे-अधूरे कामों का शिलान्यास, पप्पू यादव ने BJP-ECI पर उठाए सवाल- #INA

बिहार में आधे-अधूरे कामों का शिलान्यास, पप्पू यादव ने BJP-ECI पर उठाए सवाल

पप्पू यादव

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वोट की गिनती जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के दिन है. ये पहले ही हम लोगों की जीत है. जनता की जीत होगी. वहीं, उन्होंने अधूरी मेट्रो के उद्घाटन के बाद चुनाव तारीखों की घोषणा को बीजेपी की चाल बताया.

इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. चुनाव आयोग का कोई मतलब नहीं है, बीजेपी सबकुछ तय करती है. नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में आधे-अधूरे कामों का शिलान्यास हुआ. सीएम फेस को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम चेहरे को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है.

CM नहीं, बिहार और बिहारी मुद्दा

वहीं, तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि सीएम मुद्दा नहीं है, व्यक्ति मुद्दा नहीं है. बिहार और बिहारी मुद्दा है. जनता मुद्दा है. एनडीए ने जो 16 सालों में बिहार की दुर्गति की है मुद्दा वो है, मुद्दा पलायन और रोजगार है.

बिहार में दो चरणों में वोटिंग

बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी. इस दिन 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को होगी. इस बार के चुनाव में 7 करोड़ 42 लाख वोटर हैं. इनमें 3 करोड़ 92 लाख पुरुष जबकि 3 करोड़ 49 लाख महिला वोटर्स हैं.

बिहार में आधे-अधूरे कामों का शिलान्यास, पप्पू यादव ने BJP-ECI पर उठाए सवाल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button