Paris Horror: लीबियाई युवक ने एफिल टॉवर के पास यूक्रेनी पर्यटक से किया रेप, सहमा पैरिस
पेरिस के एफिल टॉवर के पास एक यूक्रेनी महिला पर्यटक के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। यह घटना पिछले वर्षों में यहां हुई यौन हिंसा में नया मामला जोड़ती है।
HighLights
पुलिस ने आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार।
आरोपी ने खुद को 17 वर्षीय लीबियाई बताया।
2023 में कई पर्यटक महिलाओं ने लगाए आरोप।
डिजिटल डेस्क। फ्रांस की राजधानी पेरिस एक बार फिर यौन हिंसा की चपेट में आ गई है। एपिल टॉवर के पास एक यूक्रेनी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म की घटना ने सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना देर रात शां द मार्स पार्क क्षेत्र में हुई, जहां महिला पर चाकू की नोक पर झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म किया गया।
कैसे हुई घटना?
स्थानीय अखबार ले पेरिसियन के मुताबिक यूक्रेन से आई महिला अपने दोस्त के साथ पेरिस घूम रही थी। वह शौचालय जाने के लिए थोड़ी देर के लिए अलग हुई। इस दौरान एक संदिग्ध युवक ने उसे धमकाकर झाड़ियों में खींच लिया। महिला की चीखें सुनकर नजदीक गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची। उसने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला को बचाया।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में उसने खुद को 17 वर्षीय लीबियाई नागरिक बताया है, लेकिन उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
अधिकारियों ने बताया कि उसकी पहचान की जांच जारी है। पीड़िता उस समय नशे में थी। वह फ्रेंच भाषा नहीं जानती, इसलिए उसके बयान की दोबारा पुष्टि की जाएगी।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
एफिल टॉवर और उसके आसपास का इलाका पिछले कुछ वर्षों से यौन अपराधों को लेकर चर्चा में रहा है। 2023 में यहां 27 वर्षीय मैक्सिकन महिला और उसके बाद में 23 वर्षीय ब्रिटिश पुलिस अधिकारी ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी।
अपराध के आंकड़े
पुलिस आंकड़ों के अनुसार 2024 में शां द मार्स क्षेत्र में बलात्कार का एक मामला दर्ज हुआ। 2023 में पांच मामले सामने आए थे। 2024 में यौन उत्पीड़न के सात मामले दर्ज किए गए, जो 2023 के नौ मामलों से थोड़े कम हैं।
स्थानीय नेताओं की चिंता
पेरिस के 7वें arrondissement की मेयर रचिदा दाती पहले भी इस इलाके की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दे चुकी हैं। उनका कहना है कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
Paris Horror: लीबियाई युवक ने एफिल टॉवर के पास यूक्रेनी पर्यटक से किया रेप, सहमा पैरिस
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,