Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: बजट सत्र का आज दूसरा दिन, वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: संसद के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी. जिस पर गहन चर्चा होगी. बता दें कि संसद का बजट सत्र कल यानी बुधवार (28 जनवरी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हुआ. इस दौरान राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की भी प्रतिक्रियाएं आईं. राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण के दौरान सभी सांसदों से ‘विकसित भारत’ के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने का भी आह्वान किया.

1 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

बता दें कि संसद का बजट सत्र दो चरणों में चलेगा. पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा. जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल को समाप्त होगा. केंद्रीय वित्त मंत्री 1 फरवरी यानी रविवार को देश का बजट पेश करेंगी. भारतीय संसद के इतिहास में ये पहली बार होगा जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा. उसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी.

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: बजट सत्र का आज दूसरा दिन, वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button