Parliament Monsoon Session: संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित

Parliament Monsoon Session Live Update: संसद का मानसून सत्र जारी है, मंगलवार को इस सत्र का 17वां दिन है. इससे पहले के ज्यादातर सत्र विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गए. हालांकि इस बीच सोमवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स (नंबर-2) बिल लोकसभा में पेश किया. जो ध्वनिमत से उसी दिन पारित भी हो गया. हालांकि इस दौरान सदन में विपक्ष का कोई सांसद मौजूद नहीं रहा.

क्योंकि सोमवार को विपक्ष ‘वोट चोरी’ एसआईआर के मुद्दे पर संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहा था. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया और चुनाव आयोग जाने से रोक दिया. दोपहर बाद जब विपक्षी सांसद फिर से संसद पहुंचे तो दोनों सदनों में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. उसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया.

लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हुआ हंगामा

इस बीच मंगलवार को भी जब राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को 12 बजे तक के लिए स्थिगित कर दिया. वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

क्यों सदन नहीं चलने दे रहा विपक्ष?

बता दें कि संसद का मानसून सत्र शुरू से ही हंगामेदार रहा है. क्योंकि विपक्षी सांसद लगातार बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. साथ ही विपक्ष सरकार से एसआईआर पर संसद में चर्चा की मांग कर रहा है. लेकिन सरकार अभी तक इस मामले पर चर्चा के लिए तैयार नहीं हुई है. इससे पहले विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर भी जमकर हंगामा किया था. उसके बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की चर्चा की थी. इसके बाद विपक्ष एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर अड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा ऐलान, गोल्ड पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, रूस यात्रा से पहले लिया फैसला

ये भी पढ़ें: इनकम टैक्स (नंबर-2) बिल लोकसभा में पारित, जानें क्या है नए ‘S.I.M.P.L.E’ कानून में खास

 

Parliament Monsoon Session: संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button