पवन सिंह और अक्षरा सिंह क्या चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं एक साथ?

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के जनसुराज ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गई हैं. चर्चाएं इस कदर बढ़ गई हैं कि अब ये सवाल उठने लगा है कि क्या वे एक बार फिर अक्षरा सिंह के साथ मंच शेयर करते दिखेंगे? बता दें कि अक्षरा पहले से ही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से जुड़ी हुई हैं.

हाल ही में पवन सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें वह पीले रंग का पटका पहने नजर आ रहे हैं. पीला रंग जनसुराज पार्टी से जोड़ा जाता है, क्योंकि पार्टी के झंडे और लोगो में इसी रंग का प्रयोग हुआ है. यही कारण है कि पवन के समर्थकों में यह कयास और तेज हो गया है कि क्या वह पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं?

मनीष कश्यप होंगे सूत्रधार?

इसके अलावा एक और संकेत तब मिला जब पवन सिंह की लखनऊ में मनीष कश्यप से मुलाकात हुई. वायरल तस्वीर में मनीष, पवन और उनकी मां एक साथ नजर आए. मनीष कश्यप ने हाल ही में बीजेपी छोड़ दी है और ऐसी खबरें हैं कि वह भी जनसुराज की ओर रुख कर सकते हैं. ऐसे में दोनों की मुलाकात को संभावित राजनीतिक गठजोड़ के रूप में देखा जा रहा है.

लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं पवन सिंह

राजनीतिक पृष्ठभूमि पर गौर करें तो पवन सिंह ने 2024 में NDA उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था. वे भले ही जीत नहीं पाए, लेकिन राजपूत और ब्राह्मण वोटर्स पर उनका प्रभाव साफ नजर आया. इस बार वे विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, और जनसुराज पार्टी को बिहार में मजबूत आधार की तलाश है.

क्या अक्षरा के साथ फिर नजर आएंगे पवन सिंह

अब सवाल ये है कि अगर पवन सिंह पार्टी में शामिल होते हैं, तो क्या वे और अक्षरा सिंह साथ प्रचार करेंगे? बता दें, अक्षरा ने 2023 में जनसुराज की सदस्यता ली थी, लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं. अक्षरा सार्वजनिक तौर पर पवन से दूरी बना चुकी हैं. ऐसे में उनके साथ आने की संभावना बेहद कम है. फिलहाल ये सब संभावनाएं हैं, लेकिन अगर पवन सिंह जनसुराज में आते हैं, तो बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ आ सकता है.

ये भी पढ़ें- ठीक चुनाव से पहले पवन सिंह और मनीष कश्यप बिहार में करने वाले हैं बड़ा खेला

पवन सिंह और अक्षरा सिंह क्या चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं एक साथ?




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button