पवन सिंह और अंजलि राघव विवाद में आया नया मोड़, यूपी महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र

लखनऊ, 5 सितंबर (.)। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और हरियाणवी सिंगर-एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल लखनऊ में लाइव शो के दौरान पवन सिंह अंजलि की कमर को टच करते नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इसमें नया मोड़ आ गया है।

बैड टच वाले वीडियो का संज्ञान लेते हुए अब यूपी महिला आयोग ने एक शिकायत पत्र राज्य के पुलिस कमिश्नर को भेजा है। बताया जा रहा है कि यूपी महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला आयोग इस मामले को लेकर अब बहुत सख्त होता दिख रहा है। पवन सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा या उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी या फिर उन्हें नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा जा सकता है? अब देखना ये है कि यूपी पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

इससे पहले अंजलि राघव ने दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने 20 से अधिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स की सूची सौंपी है जो कथित तौर पर उन्हें निशाना बनाकर अपमानजनक सामग्री, अश्लील मीम्स और वीडियो फैला रहे हैं।

बता दें कि यह विवाद 29 अगस्त को लखनऊ में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान शुरू हुआ। यहां पर पवन सिंह कथित तौर पर मंच पर अंजलि राघव की कमर को अनुचित तरीके से छूते हुए दिखाई दिए।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग सोशल मीडिया पर पवन सिंह के इस व्यवहार को अनुचित बताने लगे और उनकी खूब आलोचना की।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अंजलि राघव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था।

वहीं अंजलि राघव ने उनकी माफी को स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने पवन सिंह पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बदनाम करने का आरोप भी लगाया था।

–.

जेपी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

पवन सिंह और अंजलि राघव विवाद में आया नया मोड़, यूपी महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button