प्रिल्यूड के छात्रों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प, पौधे पाकर खिले छात्र छात्राओं के चेहरे

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अपने छात्रों की प्रकृति और पर्यावरण की जानकारी के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति सजगता विकसित करना था
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर सुश्री पुनीता यादव, आगरा और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डी.पी. सिंह रिटायर्ड डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर, विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव तथा शैक्षणिक प्रमुख डॉ. रश्मि गाँधी की गरिमामयी उपस्थिति ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सुश्री पुनीता यादव जी ने स्कूल के कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के छात्रों को आम, अमरूद, नीम, पीपल जैसी विभिन्न प्रजातियों के 200 और डी.पी. सिंह ने कक्षा एक से दस तक के छात्रों को लगभग 300 पौधे वितरित किए।
इस प्रयास की सराहना करते हुए सुश्री पुनीता यादव ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपने शहर को हरा-भरा बनाएंँ और पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभाएँ। उन्होंने पर्यावरण को हरा-भरा रखने तथा पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और साथ ही उनकी देखभाल करने का आह्वान किया
स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि स्वयं को बचाने के लिए पेड़ों को बचाना हम सभी का दायित्व है। सभी को मिलकर वृक्ष संरक्षण की दिशा में आगे बढ़कर अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधे के साथ छात्र अपनी सेल्फी खींचकर कक्षाध्यापिका को भेजें एवं जिससे छात्रों द्वारा पौधों की देखरेख के विषय में उन्हें जानकारी हो।

रिपोर्ट: अजीत कुमार कुशवाह

Back to top button