Petrol Diesel Price: कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है तेल के दाम #INA

Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट हो रही है. इस बीच रविवार को भी क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए. रविवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 2.45 प्रतिशत यानी 1.68 डॉलर गिरकर 67.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 2.09 फीसदी यानी 1.52 डॉलर टूटकर 71.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए.
इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
रविवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गईं. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज पेट्रोल-डीजल 21-20 पैसे महंगा होकर क्रमशः 95.25 और 88.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 11 तो डीजल 12 पैसे महंगा होकर 94.98 और 88.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
उधर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पेट्रोल-डीजल 18-18 पैसे महंगा होकर 101.11 और 92.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं लखनऊ में तेल का भाव 18-21 पैसे सस्ता होकर 94.51 और 87.60 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. जबकि पटना में ईंधन का भाव 11-10 पैसे गिरकर 105.23 और 92.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)

.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)






