Petrol Diesel Price: यूपी में सस्ता तो बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें ईंधन की नई कीमतें

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताह के पहले ही दिन यानी सोमवार को क्रूड की कीमतों में तेजी देखने को मिली. जिसका असर देश के कई शहरों में भी देखा गया और वहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गईं. हालांकि देश के कई शहरों में तेल के दाम कम भी हुए हैं. जबकि दिल्ली-मुंबई समेत चारों प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सोमवार को वैश्विक बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.24 डॉलर यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 62.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.21 डॉलर यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 67.19 डॉलर प्रति बैरल हो गए.

सोमवार को इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को यूपी के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो गईं. दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल का भाव 35 पैसे टूटकर 94.77 रुपये प्रति लीटर हो गया. जबकि डीजल का भाव 40 पैसे गिरकर 87.89 रुपये प्रति लीटर हो गया. उधर लखनऊ में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 94.58 तो डीजल 13 पैसे टूटकर 87.68 रुपये प्रति लीटर हो गया. तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 00-10 पैसे सस्ता होकर 107.48 और 96.38 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

यहां बढ़े ईंधन के दाम

वहीं बिहार के बिहार के कई शहरों समेत देश के अन्य नगरों में भी ईंधन की कीमतें बढ़ गईं. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 51 पैसे महंगा होकर 106.11 तो डीजल 49 पैसे चढ़कर 92.32 रुपये प्रति लीटर हो गया. जबकि गुरुग्राम में पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर 95.65 और डीजल 8 पैसे चढ़कर 88.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उधर भुवनेश्वर में पेट्रोल का भाव 39 पैसे बढ़कर 101.55 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. जबकि डीजल 37 पैसे महंगा होकर 93.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Petrol Diesel Price: यूपी में सस्ता तो बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें ईंधन की नई कीमतें




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button