फिजिक्सवाला के शेयर में लगातार तीसरे दिन गिरावट, 130 रुपए के करीब आया भाव

मुंबई, 21 नवंबर (.)। हाल में लिस्ट हुई फिजिक्सवाला के शेयर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में इसमें और कमजोरी देखी गई, जिससे स्टॉक 130 रुपए के करीब पहुंच गया।

एनालिस्ट का कहना है कि निवेशकों को इस शेयरों को लेकर सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि लिस्टिंग के बाद से शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

कारोबार के अंत में शेयर 7.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 130.60 रुपए पर था। इस दौरान शेयर का इंट्रा-डे लो 128.55 रुपए, जबकि इंट्रा-डे हाई 149.59 रुपए रहा है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का मौजूदा मार्केट 37,347.58 करोड़ रुपए था।

फिजिक्सवाला की लिस्टिंग मंगलवार को हुई थी। लिस्टिंग के दिन इन 161.99 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ था, जो कि इस ऑल-टाइम हाई भी है, लेकिन इसके बाद शेयर में गिरावट शुरू हो गई है, जिससे इसका मार्केट कैप जो अपने पीक पर 46,000 करोड़ रुपए से अधिक हो गया था, अब गिरकर 40,000 करोड़ रुपए से कम हो गया है।

फिजिक्सवाला शेयर पर 18 नवंबर को अपने अधिकतम इश्यू प्राइस 109 रुपए प्रति शेयर के मुकाबले 33 प्रतिशत प्रीमियम 145 रुपए पर लिस्ट हुआ था। इसके बाद शेयर में और तेजी देखी गई, जिससे यह अपने पहले कारोबारी सत्र में आईपीओ प्राइस से 44 प्रतिशत प्रीमियम 156.49 रुपए पर बंद हुआ।

2016 में एक यूट्यूब चैनल के तौर पर शुरू हुई फिजिक्सवाला, भारत की सबसे बड़ी एडटेक कंपनियों में से एक बन गई है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के कोचिंग सेंटर चलाती है।

कंपनी की आय वित्त वर्ष 25 में 49 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि इस दौरान नुकसान पिछले वर्ष के उच्चतम स्तर से कम होकर 243 करोड़ रुपए हो गया है।

हाल के उतार-चढ़ाव के बावजूद, फिजिक्सवाला की वैल्यूएशन अभी भी अपग्रेड (वैल्यूएशन 2.25 अरब डॉलर) और अनअकेडमी (वैल्यूएशन 3.44 अरब) जैसे अनलिस्टेड प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा है।

डीआरएचपी के मुताबिक, कंपनी ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के जरिए 3,480 करोड़ रुपए जुटाए, जिसमें 3,100 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 380 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) था।

आईपीओ का प्राइस बैंड 103–109 रुपए से प्रति शेयर था और इसे कुल मिलाकर 1.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

–.

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

फिजिक्सवाला के शेयर में लगातार तीसरे दिन गिरावट, 130 रुपए के करीब आया भाव




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button