Sport : T20 World Cup में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी, टॉप पर पाकिस्तानी, 1 भारतीय भी लिस्ट में शामिल #INA

T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप के अब तक 9 संस्करण खेले जा चुके हैं. इस दौरान बहुत सारे रिकॉर्ड बने और कई रिकॉर्ड टूटे हैं. अब टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण खेला जाने वाला है. 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. उससे पहले हम आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा. आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य (0) पर आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है. वो वर्ल्ड कप के इतिहास में 34 मैचों की 32 पारियों में 5 बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं. उनके साथ दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान मौजूद हैं. दिलशान 35 मैचों की 34 पारियों में 5 बार डक पर पवेलियन लौटे हैं.
Memories from 2007 😘
Shahid AFRIDI pic.twitter.com/gn6z5eI9xi— Imran Ali 🇵🇰 (@ImranAli__10) February 3, 2026
ये बल्लेबाज 4-4 बार शून्य पर लौटे पवेलियन
इन दोनों के बाद जॉर्ज डॉकरेल (आयरलैंड), कैलम मैकलियोड (स्कॉटलैंड), रोलोफ वैन डेर मेर्वे (साउथ अफ्रीका/ नीदरलैंड), लेंडल सिमंस (वेस्टइंडीज), सौम्य सरकार (बांग्लादेश), सनथ जयसूर्या (श्रीलंका), जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज), ल्यूक राइट (इंग्लैंड), आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज) और मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) 4-4 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.
ये भारतीय लिस्ट में शामिल
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में एकमात्र भारतीय नाम आशीष नेहरा का आता है. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज नेहरा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 10 मैचों की 3 पारियों में 3 बार डक (0) पर आउट हो चुके हैं.
T20 World Cup में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी, टॉप पर पाकिस्तानी, 1 भारतीय भी लिस्ट में शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









