विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर मेरठ को बाल श्रम मुक्त बनाने का लिया संकल्प
श्रम विभाग ओर जनहित फाउंडेशन मेरठ द्वारा विश्व बाल श्रम दिवस के उपलक्ष में श्रम विभाग कार्यालय बेगमपुल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त अवदेश व संस्था जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनिता राणा उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन विनय दूबे श्रम प्रर्वतन अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बाल श्रम से बच्चों को मुक्त कराने के विषय पर जोर देते हुए सहायक श्रमायुक्त महोदय जी द्वारा जनपद में रेसक्यू अभियान को जारी रखने के लिए कहा साथ ही संस्था जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनीता राणा द्वारा बताया गया कि गत वर्ष श्रम विभाग के सहयोग से संस्था नें लगभग 300 से अधिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर उनकों पुर्नवासन की प्रक्रिया के साथ योजनाओं से जोडने का कार्य किया जा रहा है
श्रम विभाग द्वारा इसी प्रकार से समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ कर अभियान को गति दी जाएगी। कार्यक्रम केअंत में रैली का कार्यक्रम भी किया गया। रैली की शुरूआत श्रम विभाग मेरठ कार्यलय से हुई।कामरेड रणजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे।सभी ने हस्ताक्षर अभियान कर इस अभियान को सफल बनाने की बात कही।कार्यक्रम में श्रम प्रर्वतन अधिकारी शशिकांत पाण्डेय सुधीर कुमार,रघुवर यादव इत्यादि उपस्थित रहे, सारथी संस्था से कल्पना पांडे, कैलाश सत्यार्थी एनजीओ से पुष्पेंद्र कुमार और शेर खान, चाइल्ड लाइन से मनमोहन सिंह, शामिल रहे






