'PM मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा पर पूरा भरोसा', नेतन्याहू की यात्रा स्थगित होने के बाद इजरायल ने कही ये बात

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दिसंबर में होने वाली भारत यात्रा मंगलवार को स्थगित कर दी गई. इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक पोस्ट कर कहा कि नई दिल्ली और यरुशलम उनकी भारत यात्रा की नई तारीख तय करने के लिए बातचीत कर रहे हैं. बता दें कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दिसंबर में भारत की यात्रा पर आने वाले थे. लेकिन मंगलवार (25 नवंबर) को अचानक से पीएम नेतन्याहू की ये यात्रा अज्ञात कारणों से स्थगित कर दी गई. 

इजरायली पीएमओ ने मीडिया रिपोर्ट्स को किया खारिज

नेतन्याहू की यात्रा स्थगित होने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुरक्षा कारणों से यह यात्रा रद्द की गई है. लेकिन इज़राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा है.

क्या बोला इजरायली प्रधानमंत्री का कार्यालय?

नेतन्याहू की यात्रा स्थगित होने के बाद इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें पीएमओ ने लिखा, “भारत के साथ इज़राइल का रिश्ता और प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बीच संबंध बहुत मज़बूत हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री को पूरा भरोसा है फिलहाल प्रधानमंत्री की नई यात्रा तिथि को लेकर विचार किया जा रहा है.”

ये भी पढ़ें: Weather Update: अगले 36 घंटों में दिखेगा चक्रवात ‘सेनयार’ का असर, इन राज्यों में शीतलहर और भारी बारिश की चेतावनी

पीएम मोदी ने की नेतन्याहू से फोन पर बात

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर की शुरुआत में बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने नेतन्याहू को गाजा शांति योजना की प्रगति के लिए बधाई दी थी, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया था. उसके बाद पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा था कि, यह प्रगति प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रभावी नेतृत्व को दर्शाती है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता में वृद्धि से महत्वपूर्ण राहत मिलेगी और क्षेत्र को शांति की ओर ले जाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Delhi .: दिल्ली में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड का सफल ट्रायल, इस दिन से उठा सकेंगे लुत्फ, जानें टाइमिंग और टिकट प्राइस

'PM मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा पर पूरा भरोसा', नेतन्याहू की यात्रा स्थगित होने के बाद इजरायल ने कही ये बात




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button