PM Modi Assam Visit: असम में पीएम मोदी का दूसरा दिन, 18,530 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
.webp)
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. पीएम मोदी आज असम में रहेंगे. यहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी शनिवार को असम पहुंचे थे. वे सीधे मणिपुर में असम आए थे.
असम पहुंचने के बाद गुवाहाटी में भारत रत्न भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह में पीएम मोदी शामिल हुए. उन्होंने भूपेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. गुवाहाटी में उन्होंने एक भव्य रोड शो भी किया. यहां हजारों की संख्या में लोगों ने पीएम मोदी ने स्वागत किया.
Glad . be part of the birth centenary celebrations of the great Bhupen Hazarika Ji in Guwahati! Here are some glimpses. pic.twitter.com/6h6Ttvi9if
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025
आज कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
असम के दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी 18,530 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. दरांग में पीएम मोदी का आज का पहला कार्यक्रम होगा. यहां पीएम मोदी कई सारी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद गुवाहाटी शहर की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए एक रिंग रोड परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे.
Bhupen Da’s songs continue . be admired across India! pic.twitter.com/j8FEtJx66s
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025
इन परियोजनाओं का भी होगा शुभारंभ
इसके बाद पीएम मोदी गोलाघाट के नुमालीगढ़ रिफाइनरी संयंत्र में असम बॉयो-एथोनॉल प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ करेंगे. पीएम इसके बाद नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में पॉलीप्रोपलीन संयंत्र की आधारशिला रखेंगे.
The entire day tomorrow, 14th September, will be devoted . the development of Assam! Projects worth over Rs. 18,530 crore will either be inaugurated or their foundation stones will be laid. The first programme will take place in Darrang, where the foundation stone will be laid…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025
असम के बाद बंगाल जाएंगे पीएम मोदी
अमस के बाद प्रधानमंत्री सीधे बंगाल जाएंगे. पीएम मोदी का यहां दो दिनों का कार्यक्रम है. पीए मोदी 14 और 15 सितंबर को बंगाल की राजधानी कोलकाता में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. कोलकाता में पीएम मोदी आज सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्धाटन करेंगे.
PM Modi Assam Visit: असम में पीएम मोदी का दूसरा दिन, 18,530 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)





