PM Modi Canada Visit LIVE: G-7 समिट के लिए कनाडा पहुंचे पीएम मोदी… होंगी द्विपक्षीय वार्ता, भारत बोलेगा और दुनिया सुनेगी
HighLights
कनाडा के दौरे पर हैं भारत के प्रधानमंत्री मोदी
जी-7 समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
कई वैश्विक नेताओं के साथ नजर आएंगे पीएम मोदी
PM Modi Canada Visit LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जी-7 समिट में शिरकत करने के लिए कनाडा पहुंच गए। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कॉर्नी के आधिकारिक निमंत्रण के बाद 2015 के बाद से पीएम मोदी की यह पहली कनाडा यात्रा है।
इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर वह कई वैश्विक नेताओं के साथ नजर आने वाले हैं। कार्यक्रम में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, कनाडा, जापान और यूरोपीय संघ के नेता शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) जैसे अंतरराष्ट्रीय निकायों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
कई ग्लोबल नेताओं संग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे पीएम
इस कार्यक्रम में पीएम वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और जी-7 शिखर सम्मेलन में आउटरीच सत्रों में भाग लेंगे। यह दौरा भारत के ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने बाद हो रहा है, जिसमें 22 अप्रैल के पहलगाम हमलों के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था।
भारत नहीं है जी-7 का हिस्सा
चूंकि भारत जी-7 का सदस्य नहीं है, लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री मोदी को 2019 से लगातार इस समिट की बैठकों में आमंत्रित किया जाता रहा है। यह निमंत्रण कनाडा और दुनिया में भारत के बढ़ते महत्व को दर्शाता है।
क्यों है यह दौरा अहम?
पीएम मोदी के इस दौरे पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब होने के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली कनाडा यात्रा है। कनाडा के पीएम कॉर्नी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को जी-7 समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने से नई सरकार की भारत के साथ संबंधों को सुधरने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Iran Israel War Update: ‘फौरन खाली करो तेहरान’… संदेश के साथ G7 समिट बीच में छोड़कर US रवाना हुए डोनाल्ड ट्रम्प, क्या कुछ बड़ा होने वाला है
PM Modi Canada Visit LIVE: G-7 समिट के लिए कनाडा पहुंचे पीएम मोदी… होंगी द्विपक्षीय वार्ता, भारत बोलेगा और दुनिया सुनेगी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,