पुतिन के आवास पर हुए हमले को लेकर PM मोदी ने जताई चिंता, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री
.webp)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मॉस्को स्थित आवास पर सोमवार को यूक्रेन ने कथित ड्रोन हमला किया. जिसे लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें पीएम ने लिखा मौजूदा समय में कूटनीतिक कोशिश ही दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे इन कोशिशों पर ध्यान केंद्रित रखें. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे किसी भी कदम से उन्हें बचना चाहिए, जो उन्हें कमजोर कर सकता है. बता दें कि पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन बहुत अच्छे देश हैं. इसके साथ ही दोनं एक दूसरे का काफी सम्मान भी करते हैं.
पुतिन के आवास पर हुआ था 91 ड्रोन से हमला
बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर सोमवार को यूक्रेन ने ड्रोन हमला किया था. इस दौरान यूक्रेन ने 91 ड्रोन से हमला किया था. ये सभी लंबी दूरी के ड्रोन थे. इन्ही ड्रोन से पुतिन के नोवगोरोड इलाके में स्थित कंट्री रेसिडेंस को निशाना बनाया गया था. पुतिन के आवास पर हुए ड्रोन हमले के लेकर पीएम मोदी ने कहा कि, ‘रूस के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाने की खबरों से हम बहुत चिंतित हैं. मौजूदा समय में जारी कूटनीतिक कोशिशें दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा रास्ता है.” पीएम मोदी ने कहा कि, हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इन कोशिशों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी काम को करने से बचें जो उन्हें कमजोर कर सकता है.
Deeply concerned by reports of the targeting of the residence of the President of the Russian Federation. Ongoing diplomatic efforts offer the most viable path toward ending hostilities and achieving peace. We urge all concerned . remain focused on these efforts and . avoid any…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2025
रूस को सही समय पर जवाब देने का अधिकारी- लावरोव
पुतिन के आवास पर हुए हमले को लेकर PM मोदी ने जताई चिंता, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


