PM Modi Honour: इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी, पीएम ने देशवासियों को किया समर्पित
.webp)
पीएम मोदी ने फिर से इतिहास रच दिया है. इथियोपिया के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. अबी अहमद ने पीएम मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया. पीएम मोदी को डॉ. अहमद ने इथियोपिया का सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया. पीएम मोदी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि मेरे लिए गौरव की बात है. उन्होंने ये सम्मान 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया है.
“I accept this honour on behalf of all the people of India with utmost humility and deep gratitude. This recognition belongs . the countless Indians whose trust, contributions, and efforts have shaped and strengthened our partnership.”
— PM Modi, addressing Ethiopia after being… pic.twitter.com/l1qnaimQLN
— BJP (@BJP4India) December 16, 2025
I’m honoured . be conferred with the ‘Great Honour Nishan of Ethiopia.’ I dedicate it . the 140 crore people of India. https://t.co/qVFdWQgU9r
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2025
मंगलवार को इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जॉर्डन का दौरा पूरा करके इथियोपिया पहुंचे हैं. इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने नेशनल पैलेस में उनका औपचारिक रूप से स्वागत किया. दोनों नेताओं ने नेशनल पैलेस में द्विपक्षीय बैठक की. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है. पीएम ने कहा कि मैं पहली बार यहां आया हूं लेकिन यहां आते ही अपनेपन का एहसास हुआ है. इथियोपियाई प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की सोच की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं कि अफ्रीका के साथ उसकी जरूरत के अनुसार साझेदारी होनी चाहिए.
Gratitude . Prime Minister Abiy Ahmed Ali for showing me glimpses of Ethiopian history and culture at the National Palace Museum in Addis Ababa. It was a powerful reminder of Ethiopia’s rich traditions.@AbiyAhmedAli pic.twitter.com/yQYHbOYrCp
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2025
Other aspects that featured in our talks include enhancing collaboration in pharmaceuticals, digital health, medical tourism and more. Sectors such as energy and critical minerals also offer many opportunities.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2025
पीएम मोदी को अब तक 28 देश कर चुके हैं सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित
- 2016- सऊदी अरब- ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद
- 2016- अफगानिस्तान- स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
- 2018- फिलिस्तीन- ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन
- 2019- संयुक्त अरब अमीरात (UAE): ऑर्डर ऑफ जायद
- 2019 (प्रदान 2024)- रूस- ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
- 2019- मालदीव- ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन
- 2019- बहरीन- किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
- 2020- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)- लीजन ऑफ मेरिट, डिग्री चीफ कमांडर
- 2021 (प्रदान 2024)- भूटान- ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्याल्पो
- 2023- पापुआ न्यू गिनी- ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू
- 2023- फिजी- कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
- 2023- पलाऊ- एबाकल अवॉर्ड
- 2023- मिस्र- ऑर्डर ऑफ द नाइल
- 2023- फ्रांस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर
- 2023- ग्रीस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
- 2024- डोमिनिका- डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर
- 2024- नाइजीरिया- ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर
- 2024- गुयाना- द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
- 2024- कुवैत- ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर
- 2024 (प्रदान 2025)- बारबाडोस- मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस
- 2025- मॉरीशस- ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन
- 2025- श्रीलंका- मित्र विभूषण
- 2025- साइप्रस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियस III
- 2025- घाना- ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
- 2025- त्रिनिदाद और टोबैगो द- ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो
- 2025- ब्राज़ील- ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस
- 2025- नामीबिया- ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्सचिया मिराबिलिस
- 2025- इथियोपिया- इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान
PM Modi Honour: इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी, पीएम ने देशवासियों को किया समर्पित
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)
.webp)


