Nation: साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, अब तक 23 देश कर चुके हैं सम्मानित #INA
.webp)
नई दिल्ली, 16 जून (.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने उन्हें यह सम्मान दिया। पीएम मोदी ने साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार को 140 करोड़ भारतवासियों को समर्पित किया।
खास बात यह है कि साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से उन्हें अब तक 23 देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज चुके हैं, जो दुनिया के तमाम देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को भी दर्शाता है।
इससे पहले, अप्रैल 2025 में श्रीलंका ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान मित्र विभूषण से नवाजा था। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने उन्हें यह सम्मान दिया था।
मार्च 2025 में मॉरीशस ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (जीसीएसके) से सम्मानित किया था।
मार्च 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए प्रतिष्ठित ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस से सम्मानित किया गया।
साल 2024 में पीएम मोदी को कुवैत का सबसे बड़ा सम्मान द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर और गुयाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया।
डोमिनिका ने 21 नवंबर 2024 को कोविड-19 महामारी के दौरान कैरेबियाई राष्ट्र को दी गई मदद में भारत के योगदान और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ाने के उनके समर्पण के लिए प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च पुरस्कार डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री मोदी को 2024 में ही नाइजीरिया के सर्वोच्च सम्मान, द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (जीसीओएन) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
9 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल से सम्मानित किया गया।
पिछले साल 22 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया गया था। वह वहां के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष बने थे।
साल 2023 में फिजी में पीएम मोदी को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे ने पीएम मोदी को मई 2023 में ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किया। यह पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान है।
जून 2023 में पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ऑर्डर ऑफ नाइल से सम्मानित किया गया।
पीएम मोदी को 13 जुलाई 2023 को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। वहीं, 25 अगस्त 2023 को ग्रीस में पीएम मोदी को द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
वहीं, 2020 में पीएम मोदी को अमेरिका ने यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवॉर्ड लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया था।
साल 2019 में पीएम मोदी को बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां, उसी साल मालदीव ने ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन, रूस ने ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू और यूएई ने ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
साल 2018 में पीएम मोदी ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड से सम्मानित हुए थे। जबकि, अप्रैल 2016 में सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुल अजीज सैश से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया था।
साल 2016 में पीएम मोदी को अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इसके अलावा पीएम मोदी को दुनिया भर के प्रतिष्ठित संगठनों द्वारा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें सोल शांति पुरस्कार शामिल है। यह सोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 2019 में प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया गया था। 2019 में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा पीएम मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि 2021 में कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स सीएआरए द्वारा ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड भी पीएम मोदी को दिया गया था।
–.
एकेजे/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, अब तक 23 देश कर चुके हैं सम्मानित
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)


