PM Modi मेरे हमेशा दोस्त रहेंगे: भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप ने बदले सुर, रिश्तों में दरार को लेकर कही ये बात
Donald Trump on India-US Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका रिश्तों को खास बताते हुए कहा कि पीएम मोदी उनके हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने रिश्तों में किसी भी दरार से इनकार किया। ट्रंप ने व्यापार समझौते पर प्रगति का दावा किया, लेकिन EU पर अमेरिकी कंपनियों से भेदभाव का आरोप लगाया और चीन-रूस बयान से पलट गए।
HighLights
ट्रंप ने भारत-अमेरिका रिश्तों को खास बताया
पीएम मोदी मेरे हमेशा दोस्त रहेंगे: डोनाल्ड ट्रंप
चीन-रूस बयान पर US राष्ट्रपति ने मारी पलटी
एजेंसी, नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत-अमेरिका के रिश्तों को खास बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को अपना हमेशा का दोस्त कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों देशों के रिश्तों में किसी भी तरह की दरार नहीं आएगी। मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध इतने मजबूत हैं कि इसमें किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस समय पीएम मोदी के कुछ फैसले उन्हें पसंद नहीं आ रहे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भारत के साथ रिश्तों को और मजबूत करने को तैयार हैं, तो ट्रंप ने कहा, “मैं हमेशा रहूंगा। मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं।”
व्यापार समझौते के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि भारत समेत कई देशों के साथ बातचीत में अच्छी प्रगति हो रही है। लेकिन इसी दौरान उन्होंने यूरोपीय संघ (EU) पर नाराजगी जताई। ट्रंप ने आरोप लगाया कि EU अमेरिकी कंपनियों से भेदभाव कर रहा है। उन्होंने हाल ही में गूगल पर लगाए गए 3.5 अरब डॉलर के जुर्माने को अनुचित बताया। यह जुर्माना AdTech सेक्टर में प्रतिस्पर्धा प्रभावित करने के आरोप में लगाया गया था।
अपने बयान से पलटे ट्रंप
ट्रंप हाल ही में दिए गए अपने बयान से भी पलटे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। हालांकि, अब उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत का रूस से तेल खरीदना उन्हें निराश करता है और इस मुद्दे पर उन्होंने भारत को अवगत कराया है।
भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-अमेरिका का रिश्ता लोकतांत्रिक मूल्यों, साझा हितों और लोगों के आपसी रिश्तों पर आधारित है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि दोनों देश व्यापार और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर साथ काम करते रहेंगे।
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान- अफगानिस्तान सहित इन देशों से आए अल्पसंख्यकों को मिली राहत
PM Modi मेरे हमेशा दोस्त रहेंगे: भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप ने बदले सुर, रिश्तों में दरार को लेकर कही ये बात
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,