PM मोदी यशोभूमि पहुंचे, इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे:यह एशिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट; 150 देशों से 400 से ज्यादा कंपनियां भाग लेंगी- INA NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें एडिशन के उद्घाटन के लिए दिल्ली स्थित यशोभूमि पहुंच गए हैं। IMC 2025 एशिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम, मीडिया और टेक्नोलॉजी इवेंट है। इसमें देश-विदेश की कंपनियां, स्टार्टअप्स और विशेषज्ञ नई तकनीकों को पेश करेंगे। IMC 2025 में भारत, कनाडा, जापान, ब्रिटेन, रूस सहित 150 से ज्यादा देशों से 1.5 लाख से ज्यादा स्पीकर्स, 7000 से ज्यादा ग्लोबल डेलिगेट्स और 400 से ज्यादा कंपनियां भाग लेंगी। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- आज हमारी दूरसंचार क्रांति चार ‘डी’ पर आधारित है – डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल फर्स्ट और डिलीवरी। 2014 में, एक जीबी डेटा की कीमत ₹287 हुआ करती थी। आज, उसी एक जीबी डेटा की कीमत केवल ₹9.11 है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- यह सिर्फ दूरसंचार क्रांति नहीं है। यह विकसित भारत की क्रांति है। कौशल हमें शक्ति देता है, सुरक्षा हमें आत्मविश्वास देती है और संप्रभुता हमें आत्मनिर्भर बनाती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया पर निर्भर राष्ट्र से आत्मनिर्भर भारत में परिवर्तित हो रहा है। इवेंट में 6जी, AI और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी
बता दें कि IMC 2025 8 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इसे डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने संयुक्त रूप से आयोजित किया है। इस साल कार्यक्रम का थीम “इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म” है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि इस बार इंडिया मोबाइल कांग्रेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशन, सेमीकंडक्टर्स इन टेलीकॉम, क्वांटम कम्युनिकेशन, 6जी और फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर्स पर केंद्रित होगा, जो अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी, डिजिटल संप्रभुता, साइबर फ्रॉड की रोकथाम और ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडरशिप में भारत की रणनीतिक प्राथमिकताओं को दर्शाता है। IMC 2025 में 1,600 से ज्यादा नई तकनीकी उपयोगिताएं पेश की जाएंगी, जो 5जी/6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्ट मोबिलिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों से जुड़ी होंगी। इस दौरान 100 से अधिक तकनीकी सत्र और 800 से ज्यादा वक्ता अपनी बात रखेंगे।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




