PM मोदी का 75 वां जन्मदिन-राहुल गांधी ने बधाई दी:BJP का सेवा पखवाड़ा शुरू- INA NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। मोदी को उनके जन्मदिन पर दुनिया भर से बधाई मिल रही है। कांग्रेस रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने भी X पर एक पोस्ट के जरिए पीएम को जन्मदिन और बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। भाजपा ने देशभर में दो हफ्ते का सेवा पखवाड़ा शुरू किया है। इस दौरान कई राज्यों में ‘नमो युवा रन’ और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने हैं। बिहार भाजपा, राज्य में 50 हजार जगहों पर PM मोदी पर बनी शॉर्ट फिल्म दिखाएगी। जन्मदिन के दिन पीएम मोदी मध्य प्रदेश के धार जिले में 2150 एकड़ में बनने वाले PM मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे। साथ ही वे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान और 8वें पोषण माह की शुरुआत भी करेंगे।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button