बिहार में पीएम मोदी का दौरा ऐतिहासिक, एक बार फिर आएगी एनडीए सरकार : नित्यानंद राय
.webp)
सिवान, 20 जून (.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चुनावी राज्य बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य को हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री के इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए, दावा किया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार का राज होगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने समाचार एजेंसी . से बात करते हुए कहा, बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए लोग उत्साहित हैं। कार्यक्रम स्थल पर बहुत भीड़ है। लाखों की संख्या में लोग आए हैं। प्रधानमंत्री को देखने, सुनने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा है, खासकर महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है।
पीएम मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को दोहराते हुए भाजपा नेता ने कहा, प्रधानमंत्री की विकसित भारत परिकल्पना के जो चार स्तंभ हैं, उनमें महिलाओं की भागीदारी काफी अहम है। इन चार स्तंभों में महिलाओं के अलावा गरीब, युवा और किसान वर्ग के लोग भी शामिल हैं। ऐसे में पीएम मोदी के कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। ऐसा दृश्य कभी-कभी ही देखने को मिलता है। पीएम मोदी का सिवान कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा करते हुए राय ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों के मन में जो आदर और उत्साह है, वह स्पष्ट दिखाई देता है। बिहार में विकास को गति देने वाले प्रधानमंत्री और इसे अंजाम देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद हैं। यहां मौजूद जनसैलाब बता रहा है कि इस बार फिर एनडीए की ही सरकार प्रदेश में आएगी।
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी शुक्रवार को बिहार के सिवान जिले में होंगे, जहां वह 5,700 करोड़ रुपए की लागत वाली कई बुनियादी ढांचों और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री उद्घाटन समारोह के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रेलवे के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए पीएम 400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे।
–.
एससीएच/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बिहार में पीएम मोदी का दौरा ऐतिहासिक, एक बार फिर आएगी एनडीए सरकार : नित्यानंद राय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)

.webp)
.webp)


