Nation: सेमीकंडक्टर के भविष्य के निर्माण को लेकर दुनिया को भारत पर भरोसा : पीएम नरेंद्र मोदी #INA
.webp)
नई दिल्ली, 2 सितंबर (.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया अब भारत पर भरोसा करती है और देश के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर उद्योग का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार जल्द ही सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधार शुरू करेगी।
सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल चिप मार्केट में भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि देश ट्रिलियन डॉलर के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 2021 से स्वीकृत 10 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं में 18 अरब डॉलर का निवेश किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा, दुनिया भारत पर भरोसा करती है, दुनिया भारत में विश्वास करती है और दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।
उन्होंने आगे कहा कि पिछली सदी का आकार तेल से बना था, लेकिन भविष्य चिप्स से बनेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट पहले ही 600 अरब डॉलर के मूल्य तक पहुंच चुका है और जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा और भारत इसमें एक प्रमुख भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा, हमारा सेमीकंडक्टर उद्योग केवल चिप निर्माण तक सीमित नहीं है, हम एक ऐसा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बना रहे हैं, जो भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाएगा।
नोएडा और बेंगलुरु स्थित डिजाइन सेंटर दुनिया के कुछ सबसे एडवांस्ड चिप्स बनाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग की चुनौतियों पर काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक मजबूती पर भी प्रकाश डाला और कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश ने इस वर्ष अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल की।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, कुछ ही दिन पहले, इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े आए हैं। एक बार फिर, भारत ने हर उम्मीद और हर आकलन से बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे समय में जब दुनिया की अर्थव्यवस्था में चिंताएं हैं, आर्थिक स्वार्थ से उत्पन्न चुनौतियां हैं, भारत ने 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह प्रदर्शन दर्शाता है कि भारत एक उत्पाद राष्ट्र बनने की सही राह पर है।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और ग्लोबल कंपनियों से भारत में विनिर्माण करने का आग्रह करते हुए कहा कि देश ने कुछ ही वर्षों में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए एक मजबूत नींव रखी है।
यशोभूमि में 2 से 4 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया 2025 सम्मेलन का विषय बिल्डिंग द नेक्स्ट सेमीकंडक्टर पावरहाउस है।
यह आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) और वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग संघ, एसईएमआई द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में 20,750 से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 48 देशों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि, 150 से अधिक वक्ता (50 ग्लोबल लीडर्स) और 350 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं।
–.
एसकेटी/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सेमीकंडक्टर के भविष्य के निर्माण को लेकर दुनिया को भारत पर भरोसा : पीएम नरेंद्र मोदी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)


.webp)
.webp)

