PM बोले- पिछली सरकारों ने दिल्ली बर्बाद की:UPA सरकार में सिर्फ फाइलें चलती थीं; देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे का उद्घाटन किया- INA NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (17 अगस्त) देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे की शुरुआत की। गुरुग्राम से दिल्ली IGI एयरपोर्ट तक बने इस द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का भी उद्घाटन हुआ। इन दोनों प्रोजेक्ट पर 11 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच जाम खत्म होगा। उद्घाटन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने कहा- दिल्ली को हमें विकास का ऐसा मॉडल बनाना है, जहां से सबको महसूस हो कि ये विकसित होते भारत की राजधानी है। PM ने आगे कहा- हम देखते हैं कि दिल्ली की पिछली सरकारों ने दिल्ली को बर्बाद किया। मैं जानता हूं कि भाजपा की नई सरकार को दिल्ली को उबारने में काफी समय लगेगा। पीएम ने कहा- यूपीए सरकार के दौरान फाइलें चलती थीं, लेकिन उन पर काम हमने किया। जब केंद्र में राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं तो विकास शुरू हुआ। वहीं कार्यक्रम में पहुंचने से पहले PM मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। जहां उन्होंने एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले मजदूरों से बात कर उनके अनुभव जाने। इसके बाद अधिकारियों से प्रोजेक्ट की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल पर जाते हुए उन्होंने रोहिणी से लेकर बक्करवाला तक रोड शो किया। जिस दौरान हाईवे के दोनों किनारों पर खड़े लोगों का गाड़ी से बाहर निकलकर अभिवादन किया। दिल्ली के रोहिणी में हो रहे इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी उनके साथ मौजूद हैं। कार्यक्रम से जुड़े PHOTOS… प्रोग्राम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


