Mount Everest तक पहुंचे जहरीले सांप… वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी, बताया इसका Global Warming से कनेक्शन
HighLights
माउंट एवरेस्ट पर मिले 10 जहरीले सांप
किंग कोबरा, मोनोक्लेड कोबरा शामिल
नेपाल में हर साल बढ़ रहा 0.05 डिग्री पारा
एजेंसी, काठमांडू, Mount Everest King Cobra Alert। माउंट एवरेस्ट पर एक नए तरह का खतरा पैदा हो गया है। यहां डेढ़ महीने के अंदर 10 जहरीले सांप मिले हैं। इनमें नौ किंग कोबरा और एक मोनोक्लेड कोबरा शामिल हैं
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह बहुत हैरान करने वाली बात है और पर्यावरणविदों का मानना है कि यह ग्लोबल वार्मिंग का परिणाम है। तापमान बढ़ने के कारण इन सांपों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हिमालय पर्वतमाला के पास ठंडी जलवायु में इन घातक सांपों का दिखना ग्लोबल वार्मिंग का संकेत हो सकता है। आमतौर पर, ये सांप धान के खेतों, दलदलों और जंगलों जैसे उष्णकटिबंधीय और आर्द्र क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
अधिकारी जया थापा मगर ने काठमांडू पोस्ट को जानकारी दी कि इन सांपों को रेस्क्यू दल की मदद से घरों और परिसरों से पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने पास के जंगलों में किंग कोबरा के अंडे और घोंसले भी पाए हैं।
माउंट एवरेस्ट के पास कोबरा की चौंकाने वाली खोज के बाद वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन इन विषैले सरीसृपों को उनके प्राकृतिक आवास छोड़ने के लिए मजबूर कर सकता है।
शोध से पता चलता है कि नेपाल में पहाड़ी और पर्वतीय तापमान प्रति वर्ष 0.05 डिग्री सेल्सियस की दर से बढ़ रहा है। इस बढ़ती गर्मी का असर है कि सांप जैसी उष्णकटिबंधीय प्रजातियों को ऊंचाई पर जाने का मौका मिल रहा है।
हालांकि, सुबोध आचार्य जैसे वन्यजीव प्रेमियों का मानना है कि ये सांप अनजाने में लकड़ी या घास के ढेर के माध्यम से ऊंचे पहाड़ों पर पहुंच गए होंगे। माउंट एवरेस्ट पर इनकी मौजूदगी को दूसरे नजरिए से देखना सही नहीं है।
यहां भी क्लिक करें – मध्य प्रदेश में सांपों का आतंक… सांप काटने के मामले बढ़े तो सरकार ने सर्पदंश को आपदा घोषित किया
खतरे में है किंग कोबरा
इस बीच, किंग कोबरा को लेकर लगातार शोध हो रहे हैं। इनकी लगातार घटती संख्या को लेकर भी चिंता जताई जाती रही है। नेपाल की राष्ट्रीय रेड डाटा बुक और अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की रेड लिस्ट के अनुसार, किंग कोबरा एक संवेदनशील प्रजाति है, जो निरंतर खतरे में है।
Mount Everest तक पहुंचे जहरीले सांप… वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी, बताया इसका Global Warming से कनेक्शन
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,