बिहार के गोपालगंज में प्रेमी जोड़े का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज, 10 जुलाई (.)। बिहार के गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल की मौत की घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।

शाहपुर बतरहां तकिया गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही मोहल्ले में रहने वाले प्रेमी युगल का शव अलग-अलग स्थानों पर फांसी के फंदे से लटका मिला।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात जहां लड़की का शव उसके घर के बेसमेंट में फांसी के फंदे से लटका मिला, वहीं गुरुवार को उसके मंगेतर युवक का शव घर के समीप दूसरे घर की खिड़की से लटकता बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि मृतक बैतुल्लाह हुसैन उर्फ मिंटू हुसैन और बेबी खातून के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों ने रज़ामंदी के साथ कुछ माह पहले उनकी सगाई भी कर दी थी और 10 जुलाई को उनके निकाह की तारीख तय करने के लिए दोनों परिवार को मिलना तय हुआ था, लेकिन उससे पहले ही बुधवार की रात बेबी खातून का शव उसके घर के बेसमेंट में दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। अभी परिवार और गांव के लोग कुछ समझ पाते कि गुरुवार को उसके मंगेतर मिंटू हुसैन का शव उसके ही घर से कुछ दूरी पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों घरों की दूरी कुछ मीटर ही बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलते ही श्रीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।

हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हत्या की भी आशंका से इनकार नहीं कर रही है। दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।

एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाई है। मिंटू हुसैन के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस तकनीकी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव वाले भी स्तब्ध हैं।

–.

एमएनपी/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

बिहार के गोपालगंज में प्रेमी जोड़े का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button