थाना शाहपुर पुलिस, थाना भोपा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा डकेती की योजना बना रहे गिरोह के 05 शातिर अभियुक्तों को दौराने पुलिस मुठभेड किया गिरफ्तार (01 अभियुक्त घायल), डकैती/लूट/चोरी/मर्डर के 04 अभियोगो का सफल अनावरण

*▪थाना शाहपुर पुलिस, थाना भोपा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा डकेती की योजना बना रहे गिरोह के 05 शातिर अभियुक्तों को दौराने पुलिस मुठभेड किया गिरफ्तार (01 अभियुक्त घायल), डकैती/लूट/चोरी/मर्डर के 04 अभियोगो का सफल अनावरण।*
*▪अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, नगदी, सफेद व पीली धातु के आभूषण, 01 मोटर साईकिल तथा 02 बैग जिनमें मास्क, जैकेट, नशीले इंजेक्शन आदि व अन्य सामान बरामद।*
अवगत कराना है कि जनपद में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर श्री दीपक चौधरी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा श्री विजय सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.02.2025 की रात्रि को थाना शाहपुर, थाना भोपा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा डकेती की योजना बना रहे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्तों को दौराने पुलिस मुठभेड़ मंधेडा रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया गया (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त घायल)। पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान घायल 01 अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, सफेद व पीली धातु का सामान, 01 मोटर साईकिल तथा 02 बैग जिनमें मास्क, जैकेट, नशीला इंजेक्शन, प्लास्टिक नोड व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 8/9.12.2024 को अज्ञात नकाब पोस द्वारा थानाक्षेत्र भोपा में वादी के घर में घुसकर वादी, वादी की पत्नी, बेटे व नोकर को बंधक बनाकर सफेद व पीली धातु के आभूषण, नकदी व डीवीआर आदि ले जाने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना भोपा पर मु0अ0सं0 319/2024 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक 07.10.2024 की रात्रि को अज्ञात थाना शाहपुर के ग्राम हरसौली में बन्द पडे मकान का ताला तोडने का प्रयास कर रहे थे तभी सोमपाल सिंह पुत्र स्व. श्री सुखबिर सिंह निवासी हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर वहां आ गये तो अज्ञात द्वारा उनके सर पर लोहे के सरिये से वार किया तथा भाग गये जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी, इस घटना के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर मु0अ0सं0 326/2024 धारा 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 04/05.12.2024 की रात्रि को थानाक्षेत्र शाहपुर में ग्राम निरमाना में वादी की सुनार की दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा सफेद व पीली धातु के आभूषण चोरी होने की घटना कारित की गयी जिसमें थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 369/2024 धारा 305ए, 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 25/26.12.2024 को थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव बसीकला में अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी के मकान से पीली धातु के आभूषण व नकदी चोरी करने के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस को तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पर मु0अ0सं0 380/2024 धारा 305ए, 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इन सभी घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुए उक्त घटनाओं के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना शाहपुर, थाना भोपा व एसओजी पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
दिनांक 04.02.2025 को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र शाहपुर एवं थानाक्षेत्र भोपा में लूट व डकेती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य मंधेडा रजवाहे के पास डकेती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस, थाना भोपा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को आत्मसर्मपण हेतु चेतावनी दी गयी। बदमाशों द्वारा पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास किया गया तथा भागते हुए पुलिस टीम पर जाने से मारने की नियत से फायर किये गये जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल/गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 04 अभियुक्तों काम्बिंग के दौरान घेर घोटकर मंधेडा रजवाहा पटरी से गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. रिंकू पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम निहोरी थाना फलावदा जनपद मेरठ। (घायल)
2. पंकज पुत्र जयवीर निवासी ग्राम मुक्तेसरा थाना बाबूगढ जनपद हापुड।
3. वंश पुत्र विक्की निवासी महलका थाना फलावदा जनपद मेरठ।
4. शिवम उर्फ टीटी पुत्र महकार निवासी नोहोरी थाना फलावदा मेरठ।
5. आदित्य पुत्र मिंटू निवासी निहोरी थाना फलावदा मेरठ।
*बरामदगी का विवरण-*
• 03 तमंचे 03 खोखा व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर
• सफेद व पीली धातु का सामान (88 बिछुए सफेद धातु, 03 अंगूठी पीली धातु, 01 कंगन पीली धातु)
• 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी 15 ईएन 0083
• 02 बैग (04 सीरिंज, प्लास्टिक टाय लाक, 03 मंकी कैप, 01 डाक्टर टेप, 04 मास्क, 04 इंजेक्शन डायजापाम, 06 दस्ताने)
• ताला तोड़ने के उपकरण(04 पेंचकस, 07 चाबी आदि)
• 14750 रुपये नगद
*अनावरित अभियोगों का विवरण-*
1. मु0अ0सं0 319/2024 धारा 309(6) बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0 326/2024 धारा 109 बीएनएस थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0 369/2024 धारा 305ए, 331(4) बीएनएस थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0 380/2024 धारा 305ए, 331(4) बीएनएस थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 02/24 धारा 380/411/457 भादवि थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0स0 05/24 धारा 307/414 भादवि 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0स0 231/24 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0स0 259/23 धारा 380/411/457 भादवि थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
5. मु0अ0स0 13/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिडकुल हरिद्वार।
6. मु0अ0स0 14/20 धारा 376डी भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम थाना फलावदा जनपद मेरठ।
7. मु0अ0स0 02/24 धारा 380/411/457 भादवि थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त पंकज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 14/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिडकुल, हरिद्वार।
*गिरफ्तार अभियुक्त वंश उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0-349/23 धारा 379,411 भादवी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0स0-113/23 धारा 392,411 भादवी थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ।
*घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
2. प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष अत्री मय टीम एसओजी, मुजफ्फरनगर।
3. व0उ0नि0 श्री सुभाष यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
4. उ0नि0 श्री गजेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
5. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र श्योराण थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
6. है0का0 227 महेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
7. है0का0 704 प्रेमचन्द शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
8. है0का0 307 विकास कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
9. का0 515 सोनू थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
10. का0 413 शिवम यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
11. का02118 रितिक कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
12. का0 1517 ललित पायल थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
13. का0 2125 विपिन अत्री थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
14. का0 2381 नवीन कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
15. का0 1071 मौ0 अली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
16. का0 830 ललित मोरल थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
17. का0 631 प्रवीन कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू उपरोक्त शातिर किस्म का लूटेरा/डकैत अभियुक्त है तथा गैंग बनाकर डकेती/लूट/चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है तथा थाना जानसठ पर पंजीकृत गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहा था। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है