Political – 178 vs 12075: छठ पर कितनी स्पेशल ट्रेनें? बिहार चुनाव में RJD और BJP आमने-सामने- #INA

सम्राट चौधरी और लालू यादव
देश भर में रहने वाले बिहारी प्रवासी छठ पूजा के लिए अपने घरों को लौट रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी ट्रेनों के टिकट की मारा-मारी है और भीड़ से लोगों का बुरा हाल है. इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दावा किया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद जब रेल मंत्री थे, तब उन्होंने छठ पूजा के लिए 178 ट्रेनों का इंतजाम किया था, जबकि NDA सरकार ने लोगों की घर वापसी की सुविधा के लिए 12 हजार से ज़्यादा विशेष ट्रेनों का ऐलान किया है.
चौधरी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों की व्यवस्था करने का राज्य में विधानसभा चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने लालू प्रसाद के उस बयान की आलोचना करते हुए, ये बयान दिया है, जिसमें आरोप लगाया था कि लोगों को अमानवीय परिस्थितियों में घर लौटने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 𝟏𝟑,𝟏𝟗𝟖 ट्रेनों में से 𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जायेंगी। यह भी सफेद झूठ निकला।
𝟐𝟎 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 25, 2025
लालू यादव ने चलाई थी सिर्फ 178 ट्रेनें
लालू यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, “जब आप रेल मंत्री थे, तब आपने छठ के लिए सिर्फ 178 ट्रेनों का इंतजाम किया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 हजार से ज़्यादा विशेष ट्रेनों का ऐलान किया है, क्या कोई तुलना है?”
साथ ही सम्राट चौधरी ने दावा किया कि NDA पर उंगली उठाने से पहले लालू यादव को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में आरोप लगाया, “जब लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री थे, तो वे चारा खाते थे, पिचकारी पीते थे और गरीबों को नौकरी व अन्य अधिकार देने के बदले उनकी जमीनें हड़पते थे.”
लालू यादव बिहार के सबसे बड़े खलनायक- सम्राट चौधरी
उन्होंने आगे कहा, “अगर बिहार का सबसे बड़ा खलनायक कोई है, तो वह लालू प्रसाद हैं. उन्होंने 15 साल तक बिहार के विकास में बाधा डाली और इसे 20 साल पीछे धकेल दिया. उनका सोशल मीडिया पोस्ट लोकतंत्र का मजाक है.”
लालू परिवार खलनायक है।
लालू प्रसाद यादव बिहार के गब्बर सिंह हैं, जिन्होंने बिहार को लूटने का काम किया। बिहार की जनता इसे भली-भांति जानती है। जब लालू जी केंद्रीय सरकार में रेल मंत्री थे, तब उन्होंने गरीबों के जमीन छीनकर अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया। इस चुनाव में जनता सारा pic.twitter.com/PVhjxlFEdZ
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 25, 2025
बता दें कि लालू यादव ने केंद्र पर छठ पूजा के दौरान लोगों को उनके घर जाने की सुविधा के लिए बिहार जाने वाली पर्याप्त ट्रेनें नहीं चलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि ये लोग अमानवीय परिस्थितियों में यात्रा करने के लिए मजबूर हैं.
पोस्ट में लालू ने लिखा था कि झूठ के बेताज बादशाह और खोखले वादों के सरदार ने दावा किया था कि देश की कुल 13,198 ट्रेनों में से 12,000 छठ पर्व पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी. यह भी सरासर झूठ निकला. मेरे साथी बिहारी अमानवीय तरीके से ट्रेनों में यात्रा करने को मजबूर हैं.
178 vs 12075: छठ पर कितनी स्पेशल ट्रेनें? बिहार चुनाव में RJD और BJP आमने-सामने
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








