Political – दिल्ली के बाद बिहार… BJP नेता राकेश सिन्हा ने 10 महीने में 2 जगह डाला वोट, मचा सियासी बवाल- #INA

दिल्ली के बाद बिहार... BJP नेता राकेश सिन्हा ने 10 महीने में 2 जगह डाला वोट, मचा सियासी बवाल

पहली तस्वीर में इसी साल दिल्ली में राकेश सिन्हा वोट डालते हुए. दूसरी तस्वीर में उन्होंने बिहार में आज मतदान किया है. (Photo- Rakesh Sinha/X)

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश कुमार सिन्हा पर दिल्ली के बाद बिहार चुनाव 2025 में वोट डालने का आरोप है. राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने इसको लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. राकेश सिन्हा बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं. पूरे मसले पर न तो सिन्हा ने और न ही चुनाव आयोग ने कोई प्रतिक्रिया दी है.

राकेश कुमार सिन्हा के दो जगहों से वोट डालने का मामला ऐसे समय में उठा है, जब विपक्ष चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर फर्जी तरीके से वोट चोरी का आरोप लगा रही है.

Bjp Rakesh Sinha

राकेश सिन्हा का मामला क्या है?

राज्यसभा के पूर्व सांसद राकेश कुमार सिन्हा ने 6 नवंबर 2025 यानी आज मतदान के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- अपने पैतृक गांव मनसेरपुर (बेगूसराय) में अपना मतदान किया. यह गांव साहेबपुर कमाल विधानसभा के अधीन है.

राष्ट्रीय जनता दल ने यहां से सतानंद सम्बुधा को उम्मीदवार बनाया है. एनडीए की तरफ से यह सीट चिराग पासवान की पार्टी के खाते में चली गई है. एलजेपी (आर) ने यहां से सुरेंद्र कुमार को मैदान में उतारा है.

राकेश कुमार सिन्हा के इस पोस्ट पर तब बवाल मच गया, जब कुछ यूजर्स उनके पुराने पोस्ट को लेकर सामने आ गए. इसी साल की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी राकेश कुमार सिन्हा ने वोट डाला था. सिन्हा ने द्वारका सीट पर अपना मतदान किया था.

विपक्ष ने तुरंत लपक लिया मुद्दा

सोशल मीडिया पर राकेश सिन्हा के पोस्ट आते ही विपक्ष ने मुद्दा लपक लिया. कांग्रेस सोशल मीडिया डिपार्टमेंट की चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेते ने सवाल पूछा- BJP नेता राकेश सिन्हा ने फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट दिया. नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में वोट डाला. यह कौन सी योजना के तहत हो रहा है भाई?

दिल्ली आप के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने भी राकेश सिन्हा के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. भारद्वाज ने पोस्ट किया- भाजपा के राज्य सभा सांसद और सबको संस्कार सिखाने वाली RSS के विचारक राकेश सिंहा जी ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में वोट डाला और आज बिहार चुनाव में भी वोट डाला.

भारद्वाज ने आगे लिखा- सिन्हा दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ाते हैं तो ये बिहार का पता चाह कर भी नहीं दिखा सकते. आपको लगता है कि भाजपा सरकार की चोरी पकड़ लेंगे तो से सुधार जाएंगे. बिल्कुल नहीं, ये खुल्लम खुल्ला चोरी करेंगे.

वोट डालने को लेकर क्या है नियम?

जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 में मतदाता सूची को लेकर डिटेल में बताया गया है. इसके अनुच्छेद-17 में साफ-साफ कहा गया है कि कोई भी नागरिक एक साथ 2 राज्यों के मतदाता सूची में नहीं रह सकता है. यानी एक साथ 2 राज्यों में आप मतदान नहीं कर सकते हैं.

चुनाव आयोग का काम इसे हटाना है. साथ ही जानबूझकर ऐसा करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान है. चुनाव आयोग डुप्लीकेट एंट्री के तहत ऐसे मतदाताओं पर कार्रवाई कर सकता है.

दिल्ली के बाद बिहार… BJP नेता राकेश सिन्हा ने 10 महीने में 2 जगह डाला वोट, मचा सियासी बवाल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button