Political – अलौली विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: क्या RJD को फिर मिलेगी जीत? थोड़ी देर में मिलने लगेगा शुरुआती रुझान- #INA

अलौली विधानसभा चुनाव रिजल्ट
अलौली विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: अलौली बिहार के खगड़िया जिले की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है. अलौली सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है. इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता राम चंद्र सदा, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रामबृक्ष सदा और जन सुराज पार्टी (JSP) के अभिशांक कुमार सहित कुल पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. छह नवंबर को पहले चरण में इस सीट पर मतदान हुआ था. शुक्रवार को राज्य की 243 सीटों पर मतगणना के साथ इस सीट पर भी मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर बाद शुरुआती रुझान मिलने लगेंगे.
अलौली विधानसभा क्षेत्र खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रामवृक्ष सदा ने जनता दल (यूनाइटेड) की साधना देवी को 2,773 मतों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी. आरजेडी ने फिर से रामवृक्ष सदा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनडीए की ओर से जदयू चुनाव लड़ रही है
2024 के लोकसभा चुनाव में लोजपा (RV) के उम्मीदवार राजेश वर्मा ने CPIM के संजय कुमार कुशवाहा को 1,61,131 मतों के अंतर से हराकर खगड़िया लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी.
सीट पर अन्य पिछड़े वर्ग के वोटर्स की अहम भूमिका
अलौली विधानसभा सीट के अंतर्गत खगड़िया सीडी ब्लॉक के अलौली सामुदायिक विकास खंड बरैया, रानी लारही, गोरियामी, हरिपुर, रौन, सहारबन्नी, भिखारीघाट, बहादुरपुर, बुधौरा, सोनिहार, सुम्भा, साकार-पुरा, बेलासिमरी, ओलापुर गंगौर, तेताराबाद, जलकौरा, जंहागिरा और धुसमुरी बिशनपुर ग्राम पंचायतें शामिल हैं.
ये भी पढ़ेंःविधानसभा चुनाव परिणाम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
इस विधानसभा सीट पर कुशवाहा और कुर्मी समुदाय के लोगों का बाहुल्य है. पासवान, राम समुदाय और मल्लाह समुदाय की भी चुनाव में अहम भूमिका रही है, हालांकि अन्य पिछड़े समुदाय के मतदाता भी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं.
जानें पिछले विधानसभा चुनावों के परिणाम
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार रामवृक्ष सदा ने 2,773 मतों के अंतर से यह सीट जीती थी. उन्हें 47,183 वोट मिले और उनका वोट शेयर 32.69% रहा था. उन्होंने जदयू उम्मीदवार साधना देवी को हराया, जिन्हें 44,410 वोट (30.77%) मिले थे. लोक जन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार राम चंद्र सदा 26386 वोट (18.28%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. 2020 में अलौली विधानसभा क्षेत्र में डाले गए कुल वैध मतों की संख्या 1,44,376 या 57.09 प्रतिशत थी.
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार चंदन कुमार ने 24,470 मतों के अंतर से यह सीट जीती थी. उन्हें 51.57% वोट शेयर के साथ 70,519 वोट मिले थे. लोक जन शक्ति पार्टी के पशुपति कुमार पारस को 46,049 वोट (33.67%) मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे थे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार मनोज सदा 7,087 मतों (5.18%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे.2015 के विधानसभा चुनाव में डाले गए कुल वैध मतों की संख्या 1,36,759 या 59.71 प्रतिशत थी.
बिहार चुनाव परिणाम की अपडेट खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
अलौली विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: क्या RJD को फिर मिलेगी जीत? थोड़ी देर में मिलने लगेगा शुरुआती रुझान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










