Political – अमनौर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: इस सीट पर क्या फिर से भाजपा की होगी वापसी? राजीव प्रताप रूडी का है गढ़- #INA

अमनौर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: इस सीट पर क्या फिर से भाजपा की होगी वापसी? राजीव प्रताप रूडी का है गढ़

अमनौर विधानसभा चुनाव रिजल्ट

अमनौर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates:बिहार के सारण जिले में अमनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राज्य के महत्वपूर्ण विधानसभा सीट में से एक है. इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सुनील कुमार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कृष्ण कुमार मंटू और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के राहुल कुमार सिंह प्रमुख उम्मीदवार हैं. इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार प्रतिद्वंद्विता कर रहे हैं. पहले चरण में छह नवंबर को इस सीट पर मतदान हुआ था. शुक्रवार को मतगणना पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं. थोड़ी देर में मतगणना का शुरुआती रुझान मिलने लगेगा.

इस विधासनभा के निवर्तमान विधायक कृष्ण कुमार मंटू हैं. पार्टी से फिर से उन्होंने उम्मीदवार बनाया है. 2015 में भी इस सीट पर भाजपा ने ही जीत हासिल की थी. यह विधानसभा सीट भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का गृह क्षेत्र रहा है. ऐसे में इस क्षेत्र पर उनका राजनीतिक प्रभाव रहा है.

अमनौर विधानसभा सीट के परिणाम पर टिकी निगाहें

अमनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. यह सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई है. इस विधानसभा सीट के अंतर्गत अमनौर और मकेर सामुदायिक विकास खंड, परसा सीडी ब्लॉक की सोभेपुर, पचरुखी, भेल्दी, पचलख, चांदपुरा और सगुनी ग्राम पंचायतें हैं.

जानें पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम

2020 के बिहार चुनाव में भाजपा के कृष्ण कुमार मंटू ने 63,316 (42.29 प्रतिशत) वोट पाकर यह सीट जीती थी. उन्होंने राजद के सुनील कुमार को हराया, जिन्हें 59,635 (39.83 प्रतिशत) वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार शत्रुध्न तिवारी रहे, जिन्हें 7,438 (5 प्रतिशत) वोट मिले थे. 2015 में कृष्ण कुमार मंटू जदयू में थे, लेकिन 2020 में वह भाजपा में शामिल हो गये थे. इस चुनाव के दौरान 1,49,711 मतदाताओं ने वोट डाले थे. मतदान का प्रतिशत 56.77 प्रतिशत रहा था.

2015 के बिहार चुनाव में, भाजपा के शत्रुध्न तिवारी ने 39,134 (29.85 प्रतिशत) वोट हासिल करके जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) नेता कृष्ण कुमार मंटू को हराया था, जिन्हें 33,883 (25.85 प्रतिशत) वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार सुनील कुमार को 29,226 (22.29 प्रतिशत) वोट मिले थे. इस चुनाव के दौरान कुल 1,31,095 लोगें ने मतदान किया था. मतदान का प्रतिशत 54.02 रहा था.

इसे भी पढ़ें :- चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां करें क्लिक

अमनौर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: इस सीट पर क्या फिर से भाजपा की होगी वापसी? राजीव प्रताप रूडी का है गढ़

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button