Political – NDA खेमे में गमगीन माहौल, अधिकारियों को दी जा रही धमकी… वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप- #INA

तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पहले चरण के मतदान के एनडीए खेमे में गमगीन का माहौल है. हार के डर से अधिकारियों को रात में बुलाकर धमकाया जा रहा है. अधिकारियों को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा वोटिंग के दिन तक डिटेन करने, महागठबंधन समर्थित मजबूत बूथों को डिस्टर्ब करने संबंधित निर्देश दिए जा रहे हैं. संबंधित रेंज के अधिकारी बैठक कर रहे हैं.
सीएम आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के ये सब हो रहा है. तेजस्वी ने कहा कि बदलाव निश्चित है इसलिए अधिकारी फोन करने वाले का स्क्रीनशॉट तक हमें भेज रहे हैं. बिहार सरकार के ईमानदार अधिकारी बिना रिटायर्ड अधिकारियों के दबाव में आए संविधान सम्मत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. आरजेडी नेता ने कहा कि बाहरी लोग बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते हैं.
‘जनता वोट चोरी रोकने को तैयार है’
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता संविधान विरोधी कार्य करने वाले बेगैरत बे-जमीर सत्ताधारी नेताओं को कड़ा सबक सिखाने के लिए एक पैर पर खड़ी है. गणतंत्र की जननी बिहार में इनकी वोट चोरी हरगिज नहीं चलेगी. जनता हर प्रकार से यानि हर प्रकार से इनकी वोट चोरी और लोकतंत्र की डकैती रोकने के लिए तैयार है.
महत्वपूर्ण संदेह‼️
प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है।
अभी 𝐂𝐌 आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा pic.twitter.com/PlB6JpOcIa
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 9, 2025
EC ने क्यों नहीं बताया महिला-पुरुष वोटिंग प्रतिशत?
तेजस्वी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के तीन दिन बीत जाने के बाद भी चुनाव आयोग ने यह नहीं बताया कि महिलाओं और पुरुषों का कितना मतदान प्रतिशत रहा. ये आंकड़ें क्यों छिपाए जा रहे हैं? तीन दिन बाद भी आप वोट का प्रतिशत नहीं बता रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पहले शाम में ही पता चल जाता है. मगर अब छुपाया क्यों जा रहा है. चुनाव आयोग को इसका जवाब देना पड़ेगा. तेजस्वी ने आगे कहा कि CCTV बंद हो जा रहा है. VVPAT की पर्ची मिल रहे हैं. इन लोगों का जाना तय हो गया है. 14 नवंबर को नौकरी वाली सरकार आ रही है. बिहार में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी.
NDA खेमे में गमगीन माहौल, अधिकारियों को दी जा रही धमकी… वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










