Political – औराई विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: Aurai से बीजेपी को फिर मिलेगी जीत, जानें यहां का शुरुआती रुझान- #INA

औराई विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: बिहार में विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और हर किसी की नजर चुनाव परिणाम पर लगी है. राज्य में इस बार 2 चरणों में चुनाव कराए गए. मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच ही माना जा रहा है. अपनी लीची की मिठास के लिए मशहूर मुज्जफरपुर जिले में भी चुनाव को लेकर खासी हलचल देखी गई. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी यहां पर असर दिखा सकती है. आज शुक्रवार को वोटों की गिनती चल रही है. यहां की औराई विधानसभा सीट पर भी थोड़ी देर में शुरुआती रुझान आने की उम्मीद है.

औराई विधानसभा सीट पर एनडीए की ओर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया है. यहां पर बीजेपी के राम निषाद का महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के भोगेंद्र सहनी से कड़ा मुकाबला है. इस जिले में पहले चरण के तहत 6 नवंबर को वोट डाले गए थे. मुज्जफरपुर जिले में विधानसभा की 11 सीटें आती हैं जिसमें औराई सीट भी शामिल है.

2020 में बीजेपी को मिले 53 फीसदी वोट

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में औराई सीट पर एकतरफा मुकाबला हुआ था, जिसमें बीजेपी के राम सूरत कुमार ने 53 फीसदी वोट हासिल कर जीत हासिल की थी. चुनाव मैदान में 15 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के राम सूरत कुमार और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के Communist Party Of India (Marxist-Leninist) (Liberation) के मोहम्मद आफताब आलम के बीच ही हुआ था.

राम सूरत 47,886 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. राम सूरत कुमार को चुनाव में 90,479 वोट मिले थे तो आफताब के खाते में 42,613 वोट आए थे. चुनाव में नोटा के पक्ष में 2,237 वोट आए थे.

गणेश प्रसाद के नाम लगातार 6 जीत

औराई विधानसभा सीट पर पिछले कुछ चुनाव में बीजेपी और आरजेडी के बीच ही मुकाबला होता रहा है. 70 से 90 के दशक के दौर में जनता पार्टी और जनता दल के टिकट पर गणेश प्रसाद यादव (1977 से 2000 तक) ने लगातार 6 चुनाव में जीत हासिल की थी. फिर जेडीयू के अरुण राय ने फरवरी 2005 और नवंबर 2005 के चुनाव में जीत दर्ज कराई.

फिर 2009 में यहां पर कराए गए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल से सुरेंद्र कुमार यादव को जीत मिली. फिर 2010 में बीजेपी के टिकट पर राम सूरत राय के खाते में जीत गई. 2015 वाले चुनाव में आरजेडी की ओर से पिछली हार का बदला लेते हुए सुरेंद्र कुमार यादव ने फिर से जीत दर्ज कराई. 2020 में बीजेपी ने आरजेडी से यह सीट झटक ली. निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले सुरेंद्र चौथे स्थान पर चले गए.

इसे भी पढ़ें :- चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां करें क्लिक

औराई विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: Aurai से बीजेपी को फिर मिलेगी जीत, जानें यहां का शुरुआती रुझान

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button