Political -'औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था': मुगल शासक की तारीफ कर घिरे अबू आजमी, शिंदे ने बताया 'महापाप' – #INA

Abu Azmi Praising Aurangzeb: समाजवादी पार्टी (SP) के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को एक महान शासक बताकर विवाद खड़ा कर दिया है। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने सोमवार (3 मार्च) को मुगल शासक औरंगजेब की जमकर तारीफ की। अबू आजमी ने मीडिया से कहा कि औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था। उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। इसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में सियासत तेज हो गई है।
अबू आजमी ने दावा किया कि “सारा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है।” (बॉलीवुड फिल्म छावा- छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक के संदर्भ में)। साथ ही कहा कि औरंगजेब ने “कई मंदिर बनवाए” और वह “क्रूर नेता नहीं था।”
सपा नेता ने कहा कि औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी, हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है।
आजमी ने कहा, “औरंगजेब के समय में भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा तक फैली हुई थीं। उस समय हमारी जीडीपी 24 प्रतिशत थी। भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। क्या मुझे इन सभी चीजों को गलत कहना चाहिए?”
उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच लड़ाई धार्मिक नहीं बल्कि सत्ता के लिए थी। उन्होंने कहा, “छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच लड़ाई सत्ता के लिए थी। अगर कोई कहता है कि यह लड़ाई धर्म के लिए थी, तो मैं इस पर विश्वास नहीं करता।”
अबू आजमी ने आगे कहा, “राजा सत्ता और संपत्ति के लिए संघर्ष करते थे। धर्म के नाम पर उनका कोई काम नहीं था। जब 1857 में मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था, तब उनका साथ देने वाले बहादुर शाह जफर थे। अंग्रेजों को लगा कि अगर हिंदू और मुसलमान साथ आ गए तो हम भारत पर राज नहीं कर पाएंगे। औरंगजेब ने अगर मंदिर तोड़े तो कई मस्जिदे भी तोड़ी थी। इसमें हिंदू-मुस्लिम करने की कोई जरूरत नहीं है।”
देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग
‘महायुति’ सरकार ने अबू आजमी के बयान का विरोध जताया है। आजमी के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, “उनका बयान बहुत गलत और निंदाजनक है। औरंगज़ेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक प्रताड़ित किया और ऐसे व्यक्ति को अच्छा कहना महापाप है। इसलिए अबू आज़मी को माफी मांगनी चाहिए। उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।”
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने X पर लिखा, “अबू आजमी का दावा है कि औरंगजेब क्रूर नहीं था? शर्मनाक! जिसने हिंदुओं पर जुल्म ढाए, मंदिर तोड़े, जबरन धर्मांतरण करवाया, वह क्रूर नहीं तो क्या था? इतिहास को झुठलाना बंद करो, सच सब जानते हैं! सपा की तुष्टिकरण राजनीति औरंगजेब की तारीफ करती है, हिंदुओं एवं सनातन धर्म पर हमला बोलती है। महाकुंभ का अपमान करती है, सिर्फ वोट के लिए कुछ भी करेगी।”
विक्की कौशल की फिल्म Chhaava में छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानी पर प्रकाश डालने के बाद मुगल शासक ने एक बार फिर राजनीतिक ध्यान आकर्षित किया है। औरंगजेब छठा मुगल सम्राट था। उसने 1658 से 1707 तक शासन किया। औरंगजेब अपने पिता को कैद करने और अपने बड़े भाई की हत्या कर सिंहासन पर बैठा। इतिहासकारों ने उसे एक अत्याचारी शासक करार दिया है। उस पर जजिया कर लागू करना, हिंदू मंदिरों को तोड़ना और संभाजी महाराज के साथ क्रूरता करने का आरोप है।
मथुरा विवाद पर भी दिया बयान
न्यूज एजेंसी . के मुताबिक, मथुरा में होली के दौरान मुसलमानों पर पाबंदी की मांग पर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि होली के दौरान मुसलमान रंग बनाने का काम करता है और वर्षों से रंग-पिचकारी बेचने का काम करता रहा है। हिंदू-भाइयों की शादी में मुसलमान कारीगरों द्वारा सुहाग की सामग्री बनाई जाती है। मैं समझता हूं कि साल 2014 के बाद से मुसलमानों को हिंदुओं से अलग करने के लिए रोजाना नई स्कीम निकाली जा रही है। यह हिंदुओं-मुस्लिमों के भाईचारे के लिए ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ें- भारतीय महिला को अबू धाबी में दी गई फांसी, शहजादी खान पर UAE में 4 महीने के बच्चे की हत्या का था आरोप
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित एक हिंदुत्ववादी संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होली उत्सव के दौरान मुस्लिमों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। संगठन का कहना है कि मुस्लिमों को इस त्योहार से दूर रखा जाना चाहिए। संगठन (धर्म रक्षा संघ) का कहना है कि होली सनातन के लिए प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। उन्होंने रंग बेचने या उत्सव में मुसलमानों के शामिल होने का भी विरोध किया।
'औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था': मुगल शासक की तारीफ कर घिरे अबू आजमी, शिंदे ने बताया 'महापाप'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,