Political – बिहार विधानसभा चुनाव: BJP के लिए सिरदर्द बने क्षेत्रीय दल, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा रूठे- #INA

बिहार विधानसभा चुनाव: BJP के लिए सिरदर्द बने क्षेत्रीय दल, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा रूठे

उपेंद्र कुशवाहा और विनोद तावड़े

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग पर अभी तक खींचतान चल रही है. अभी तक चिराग को मनाने में जुटी बीजेपी को अब एक और दल को मनाना पड़ेगा. दरअसल चिराग और मांझी के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा भी रूठ गए हैं. बीजेपी अभी तक चिराग और मांझी को पूरी तरह से संतुष्ठ नहीं कर सकी है. उधर उपेंद्र कुशवाहा के रूठने से बीजेपी का सिरदर्द अब और बढ़ गया है.

बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा भी अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं. पिछले तीन से चार दिनों में बैठकों और बातचीत का दौर लगातार जारी है. उपेंद्र कुशवाहा सोशल साइट पर अपनी मांगों को रख रहे हैं. इन सब के बीच लगातार भारतीय जनता पार्टी के तमाम दिग्गज नेता अपने सहयोगी दलों को मनाने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी रखे हुए हैं.

उपेंद्र ने मांगी 12 सीटें

शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा के सरकारी आवास पर विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा उनसे बातचीत करने के लिए पहुंचे. यह बैठक करीब 1 घंटे तक चली. NDA में भाजपा ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6 सीटें ऑफर की है जबकि उनकी मांग 12 सीटों की है. इन्हीं मुद्दों पर विनोद तावड़े ने उपेंद्र कुशवाहा से बातचीत की है.

विनोद तावड़े का दावा, कोई नाराजगी नहीं

मीडिया से बात करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि सब कुछ ठीक ठाक है. उपेंद्र कुशवाहा से अच्छी से बातचीत हुई है, कोई भी नाराज नहीं है. बहुत जल्दी ही सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी जाएगी. इस दौरान उन्होंने चिराग और मांझी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि एनडीए में सब ठीक है. आपलोग चिंता नहीं कीजिये सबकुछ ठीक ही रहेगा.

चिराग को मनाने में जुटा है BJP हाईकमान

NDA में चिराग पासवान ने भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान से 35 सीटों की मांग की है. चिराग के इस कदम से बीजेपी सकते में आ गई है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और बीजेपी बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान उन्हें मनाने में जुटे हैं. बीजेपी ने हाईकमान में चिराग को 26 सीटों के साथ भविष्य के लिए कई ऐसे ऑफर दिए हैं जिससे माना जा रहा है कि चिराग ने मान गए हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव: BJP के लिए सिरदर्द बने क्षेत्रीय दल, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा रूठे

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button