Political – बिहार के लड़के मजदूरी के लिए पहले पंजाब जाते थे, अब गुजरात जाते हैं: प्रशांत किशोर- #INA

बिहार के लड़के मजदूरी के लिए पहले पंजाब जाते थे, अब गुजरात जाते हैं: प्रशांत किशोर

‘सत्ता सम्मेलन बिहार’ के मंचर पर रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले टीवी9 भारतवर्ष अपने राजनीतिक विचारों के मंच ‘सत्ता सम्मेलन बिहार’ के जरिए वहां के राजनीतिक हालात पर मंथन कर रहा है. बिहार की राजधानी पटना में ‘सत्ता सम्मेलन बिहार’ में रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लड़के मजदूरी के लिए पहले पंजाब जाया करते थे, अब गुजरात जाते हैं.

‘सत्ता सम्मेलन बिहार’ के मंच पर प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू यादव के दौर में लोगों को सामाजिक सम्मान मिला. लोगों को अपनी पहचान मिली. इसी तरह नीतीश कुमार के दौर में बिहार में लोगों के घरों में बिजली आई. इसका फायदा उन्हें मिला घर-घर बिजली पहुंच गई.

शिक्षा पर सम्राट चौधरी की इतनी समझ नहींः प्रशांत

प्रशांत किशोर बिहार में शिक्षा के स्तर पर सुधार की बात करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी की इतनी समझ नहीं कि शिक्षा जैसे विषयों पर बोलें.

क्या आप बिहार के अरविंद केजरीवाल हैं, के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा, “केजरीवाल और प्रशांत दोनों 2 व्यक्ति हैं. आम आदमी पार्टी और जन सुराज पार्टी अलग-अलग पार्टी है. केजरीवाल गेस पेपर पढ़ने वाले नेता हैं और हम लोग फंडामेंटल पढ़ने वाले लोग हैं.”

केजरीवाल ने शिक्षा के स्तर को सुधाराः प्रशांत

शिक्षा पर प्रशांत किशोर ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने चाहे कुछ भी गलती की हो, लेकिन दिल्ली में उन्होंने शिक्षा के स्तर में काफी सुधार किया. वहां पर स्कूलों की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई. और बिहार के मामले में सौ गुना बेहतर हुई है. क्या उन्होंने गलत कर दिया. अब यह अलग बात है कि वो चुनाव हार गए. चुनाव में हार अलग वजहों से मिली. स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक की वजह से ही 10 सालों तक लोगों ने केजरीवाल को मौका दिया.”

जन सुराज पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों अलग-अलग पार्टी हैं. दोनों में कोई समानता नहीं है. हमारी उत्पत्ति का रास्ता अलग है. अरविंद केजरीवाल आंदोलनकारी हैं, जबकि मेरा आंदोलन में विश्वास नहीं है. आम आदमी पार्टी अन्ना के आंदोलन से निकली, जबकि बिहार में हमने अपना कोई आंदोलन नहीं है.

क्रांति या आंदोलन से समाज का सृजन नहीं होताः प्रशांत

उन्होंने यह भी कहा कि दुनियाभर में सिर्फ फ्रेंच क्रांति को छोड़ दें तो कहीं पर भी किसी भी क्रांति या आंदोलन से किसी समाज का सृजन नहीं हुआ है क्योंकि क्रांति या आंदोलन किसी समाज के सृजन का रास्ता नहीं है, बल्कि यह किसी को सत्ता से हटाने का रास्ता है. उन्होंने यह भी कहा कि हर आंदोलन राजनीतिक प्रयास नहीं है और हर राजनीतिक प्रयाय आंदोलन नहीं है.

इससे पहले सम्मेलन का आगाज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुआ. बीजेपी से जुड़े सवाल पर सम्राट ने कहा कि बिहार में जहां तक बीजेपी का सवाल है कि वह पहले भी किंगमेकर की भूमिका में रही थी और आज भी है.

‘सत्ता सम्मेलन बिहार’ 2025 में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और प्रशांत किशोर भी शामिल हो रहे हैं. मंच पर बिहार में आज के राजनीतिक माहौल पर गहन चर्चा हो रही है. सम्मेलन में कई सत्र गए हैं जिनमें यहां की राजनीति से जुड़े अहम पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा और चुनावों की संभावनाओं पर गहन मंथन भी होगा.

बिहार के लड़के मजदूरी के लिए पहले पंजाब जाते थे, अब गुजरात जाते हैं: प्रशांत किशोर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button