Political – Bihar Election 2025: बिहार में महागठबंधन में दरारें! एक-दूसरे के सामने प्रत्याशी उतारे- #INA

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं, जिसमें 10 से अधिक सीटों पर घटक दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के सामने चुनाव लड़ रहे हैं. वैशाली की लालगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया है, जहां आरजेडी ने शिवानी शुक्ला को टिकट दिया है. चिराग पासवान ने महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाया है, जबकि जेएमएम ने आरजेडी पर धोखे का आरोप लगाया है. इस बीच, तेजस्वी यादव ने दीपावली पर वीडियो जारी कर 20 साल के अंधकार को मिटाने और नया बिहार बनाने का संकल्प लिया. चुनावी प्रक्रिया के दौरान कुछ विवादास्पद नामांकन भी सामने आए हैं, जिनमें शराब के मामले में जेल में बंद जितेंद्र तिवारी का हथकड़ी पहनकर नामांकन और डकैती के पुराने मामले में आरजेडी प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी शामिल है. ये घटनाएं बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर रही हैं. देखें वीडियो

Bihar Election 2025: बिहार में महागठबंधन में दरारें! एक-दूसरे के सामने प्रत्याशी उतारे

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button