Political – बिहार चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के लिए EVM-VVPAT रैंडमाइजेशन पूरा किया, जानें क्यों है यह खास- #INA

चुनाव आयोग.
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और मतदाता-सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रेल्स (वीवीपीएटी) का पहला रैंडमाइजेशन पूरा कर लिया. यह प्रक्रिया राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुई.
चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्य के 20 जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर के कुल 122 विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान होना है. इस चरण में दूसरे चरण का मतदान होगा.
पहला रैंडमाइजेशन का काम हुआ पूरा
चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 18 जिलों की 121 सीटों के लिए पहला रैंडमाइजेशन 11 अक्टूबर को पूरा हुआ.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) द्वारा ईवीएम प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) सॉफ्टवेयर का उपयोग करके रैंडमाइजेशन किया गया.
ईवीएम और वीवीपैट के विवरण किए जाएंगे शेयर
54,311 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 58,123 वीवीपैट को 121 निर्वाचन क्षेत्रों में आवंटित किया गया, जिसमें 45,336 मतदान केंद्र शामिल थे.
ईवीएम और वीवीपैट की निर्वाचन क्षेत्रवार सूचियां सभी राष्ट्रीय और राज्य-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उनके संबंधित जिला मुख्यालयों पर साझा की गईं.
चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया हैकि ईवीएम और वीवीपैट को पार्टी प्रतिनिधियों की देखरेख में संबंधित विधानसभा के स्ट्रांग रूम में संग्रहित किया जाएगा. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पहले ईवीएम और वीवीपैट का विवरण सभी उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाएगा.
बिहार चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के लिए EVM-VVPAT रैंडमाइजेशन पूरा किया, जानें क्यों है यह खास
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










