Political – Bihar Elections: 4 दिग्गज-70 रैली और 2 रोड शो… बिहार फतह के बीजेपी ने झोंक दी पूरी ताकत- #INA

जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार अपने आखिरी दौर में है. कल 9 नवंबर को शाम 5 बजे से चुनावी प्रचार थम जाएगा. एक नजर डालते हैं बीजेपी के चार प्रमुख नेताओं द्वारा किए गए रैलियों, रोड शो और चुनावी कार्यक्रमों पर. बिहार में अबतक कुल लगभग 70 रैलियां और रोड शो बीजेपी के 4 प्रमुख नेताओं ने की है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैलियां और कार्यक्रम शामिल हैं. बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पहला चुनावी सभा समस्तीपुर में 24 अक्टूबर को शुरू किया.
प्रधानमंत्री ने कितनी रैलियां की?
अबतक बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री ने अब तक 12 रैलियां की हैं और एक रोड शो में भाग लिया. गृहमंत्री अमित शाह ने 17 अक्टूबर से बिहार में अपनी रैलियां और कार्यक्रम शुरू किया था जो अब भी जारी है. अबतक गृहमंत्री ने अमित शाह ने 35 रैली की है और 1 रोड शो किया है. रैलियों और रोड शो के अलावा गृहमंत्री ने बिहार के सभी चारों हिस्सों में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अब तक 17 रैली की है.
कल प्रचार के आखिरी दिन 9 अक्टूबर को होने वाली रैली को मिलाकर 20 रैली को संबोधित कर चुके होंगे. बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार में अभियान 23 अक्टूबर से शुरू की. जे पी नड्डा ने अबतक 12 रैलियां की और 1 रोड शो और 3 सांगठनिक बैठक में हिस्सा लिया है.
अगली वोटिंग कब होगी?
बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान की तैयारी के साथ, राज्य भर में राजनीतिक प्रचार अभियान तेज़ हो गया है. 243 सीटों में से 122 पर मतदान होगा, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है. चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Bihar Elections: 4 दिग्गज-70 रैली और 2 रोड शो… बिहार फतह के बीजेपी ने झोंक दी पूरी ताकत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










