Political – बिहार चुनाव: AIMIM के गढ़ में गरजीं इकरा हसन, बोलीं- एकजुट होकर इस सरकार को बदलें- #INA

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. सूबे में ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन भी बिहार में प्रचार के लिए पहुंचीं. उन्होंने किशनगंज में महागठबंधन के प्रत्याशी के लिए एक रैली को संबोधित किया.
इकरा हसन ने किशनगंज के कस्बा पोवाखाली में महागठबंधन के उम्मीदवार सऊद आलम के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में सांसद इकरा हसन रोजगार के मुद्दे पर बिहार सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि कि मौजूदा सरकार बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती, यहां के लोगों की तरक्की नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि ये बिहार के लोगों के लिए सुनहरा मौका है कि सभी लोग एकजुट होकर इस सरकार को बदलने का काम करें.
📍 किशनगंज, बिहार pic.twitter.com/c3lJ3QcZYu
— Iqra Hasan (@IqraMunawwar_) November 4, 2025
RJD प्रत्याशी सऊद आलम के पक्ष में वोट की अपील
इसके आगे इकरा हसन ने कहा कि इस सरकार को तभी बदला जा सकता है जब लोग सूझबूझ और समझदारी के साथ ये आंकड़े जोड़े कि इस सरकार को हरा कौन सकता है. उन्होंने कहा कि ये गठबंधन इसीलिए बना है. सांसद ने लोगों से RJD के प्रत्याशी सऊद आलम के पक्ष में वोट करने की अपील की.
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
सांसद की रैली में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. सोशल मीडिया पर इकरा हसन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया ‘आज बिहार की विधानसभा ठाकुरगंज जिला किशनगंज के कस्बा पोवाखाली में महागठबंधन के उम्मीदवार सऊद आलम जी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया’.
आज बिहार की विधानसभा ठाकुरगंज जिला किशनगंज के क़स्बा पोवाखाली में महागठबंधन के उम्मीदवार सऊद आलम जी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।#BiharElections #IqraHasan #IqraChoudhary pic.twitter.com/7RHeY4iQMy
— Iqra Hasan (@IqraMunawwar_) November 4, 2025
9 जगहों पर होंगी जनसभाएं
बताया जा रहा है कि कैराना की सांसद इकरा हसन बिहार में 9 जगहों पर जनसभाओं को संबोधित कर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगी. हसन का कार्यक्रम ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ जहां उन्होंने RJD प्रत्याशी सऊद आलम के समर्थन में रैली की . इसके बाद वह किशनगंज विधानसभा में तैयबपुर चौक, चिचवाबारी चौक और छत्तरगाछ में कांग्रेस प्रत्याशी कमरूल होदा के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगी. आखिर में वो कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में बेलवा चौक और सालकी चौक पर RJD प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम के पक्ष में जनसभा करेंगी.
AIMIM का गढ़
एक तरफ AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार किशनगंज का दौरा कर रहे हैं. ये उनका गढ़ रहा है. किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जैसे जिलों में मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं. AIMIM ने पिछले चुनावों में इन इलाकों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी और इस बार पार्टी उम्मीद कर रही है कि वह बेहतरीन प्रदर्शन करेगी. यही वजह है कि AIMIM असदुद्दीन ओवैसी यहां खास फोकस कर रहे हैं. वहीं इकरा हसन महागठबंधन के लिए प्रचार में उतरीं हैं.
दो चरणों में मतदान
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने जा रहा है. पहला चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी वहीं दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. सूबे में मुख्य मुकाबला इंडिया महागठबंधन और एनडीए के बीच माना जा रहा है.
बिहार चुनाव: AIMIM के गढ़ में गरजीं इकरा हसन, बोलीं- एकजुट होकर इस सरकार को बदलें
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










